- Prep
- 15 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian, street style
- Course
- Breakfast, Snacks
Popcorn Bhel Recipe: स्नैक्स में लोग अक्सर पॉपकॉर्न खाना पसंद करते हैं. हालांकि कई बार सादे पॉपकॉर्न खाने में मजा नहीं आता है. ऐसे में पॉपकॉर्न को चटपटा और स्पाइसी बनाने के लिए आप पॉपकॉर्न भेल (Popcorn Bhel Recipe) की आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. पॉपकॉर्न भेल खाने में काफी टेस्टी और कुरकुरी भी होती है. तो आइए हम आपको बताते हैं पॉपकॉर्न भेल बनाने की विधि, जिसकी मदद से आप चुटकियों में चटपटे स्नैक्स का मजा उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें – खाने में ट्राई करें कच्चे आम की सब्जी बनाने की रेसिपी, लंच बनेगा बेहद स्वादिष्ट और लजीज
Ingredients
Method
पॉपकॉर्न भेल बनाने के लिए सबसे पहले बॉउल में प्याज, टमाटर, पुदीना के पत्ते, हरी मिर्च और सेव ले लें.
अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और नमक एड कर दें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसमें नींबू का रस डालें.
आखिर में पॉपकॉर्न को हल्का मैश करके बॉउल में डाल दें.
पॉपकॉर्न भेल में इमली की चटनी और हरी चटनी भी डालकर आप इसे खट्टा-मीठा भी बना सकते हैं.
बस आपका पॉपकॉर्न भेल तैयार है. इसे स्नैक्स में चाय के साथ सर्व करें.






