- Prep
- 10 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch
Raw Mango Sabji Recipe: गर्मी के दौरान दाल में स्वाद तड़का लगाने से लेकर चटपटी चटनी बनाने के लिए कई लोग कच्चे आम का इस्तेमाल करते हैं. मगर क्या आप कच्चे आम की सब्जी (Raw Mango Sabji Recipe) बनाने की रेसिपी जानते हैं. जी हां, कच्चे आम की खट्टी-मीठी सब्जी खाने में काफी स्वादिष्ट और स्पाइसी भी होती है. ऐसे में कुछ डिफरेंट और इंस्टेंट डिश ट्राई के लिए आप लंच में कच्चे आम की सब्जी बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं कच्चे आम की सब्जी बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – लंच में ट्राई करें तोरी मूंगदाल सब्जी की रेसिपी, खाना बनेगा काफी स्वादिष्ट और लजीज
Ingredients
- 4 कच्चे आम
- ½ चम्मच जीरा
- 1 चम्मच सौंफ का पाउडर
- ½ चम्मच हल्दी पाउडर
- ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 चम्मच तेल
- 1 चुटकी हींग
- 1 कटोरी गुड़ या चीनी
- नमक स्वादानुसार
Method
लंच में कच्चे आम की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आम को छीलकर पानी में भिगो दें.
कुछ समय बाद आम को लम्बे और पतले आकार में काट कर रख लें.
इसके बाद पैन में तेल गर्म करें. फिर इसमें जीरा और हींग डालें.
जीरा चटकने के बाद पैन में हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिक्स कर दें.
फिर इसमें कटे हुए आम डालकर चलाएं और आम के गलने का इंतजार करें.
आम सॉफ्ट होने के बाद पैन में गुड़, नमक और सौंफ का पाउडर एड कर दें.
सभी चीजों को धीमी आंच पर अच्छी तरह से पकाएं. फिर गैस बंद कर दें.
बस आपकी कच्चे आम की खट्टी-मीठी और स्पाइसी सब्जी रेडी है. इसे रोटी या पराठे के साथ सर्व करें.






