- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
Raw Papaya Cheela Recipe: पपीता खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. ऐसे में जहां पक्के पपीते से लोग फ्रूट चाट बनाना पसंद करते हैं. तो वहीं पपीता कच्चा होने पर लोग अलग-अलग डिशें भी ट्राई करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कच्चे पपीते से आप स्वादिष्ट लच्छेदार चीला भी तैयार कर सकते हैं. जी हां, पपीते का चीला बनाने की आसान रेसिपी (Raw Papaya Cheela Recipe) फॉलो करके आप चुटकियों में क्रिस्पी और टेस्टी डिश का लुत्फ उठा सकते हैं. तो आइए जानते हैं कच्चे पपीते से चीला बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – बास्केट ढोकला की रेसिपी (Basket Dhokla Recipe)
Ingredients
Method
नाश्ते में कच्चे पपीते की चीला बनाने के लिए सबसे पहले पपीते का छिलका और बीज निकाल लें. फिर इसे बॉउल में कद्दूकस कर लें.
अब पपीते के लच्छों में गाजर घिस कर डाल दें. फिर हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, हरा धनिया और करी पत्ते को बारीक काटकर बॉउल में मिला दें.
इसके बाद बॉउल में चावल का आटा, जीरा और नमक डालें. फिर इसमें हल्का सा पानी एड करके सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
पैन या तवे में को गैस पर गर्म होने के लिए रख दें. इसके बाद गैस को लो फ्लेम पर सेट करें और तवे पर थोड़ा सा ऑयल लगाएं.
अब पपीते के मिक्सचर को तवे पर डालकर फैलाएं और कुछ देर तक इसे धीमी आंच पर पकने दें. फिर दूसरी पर ऑयल लगाकर इसे पलट दें.
गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसे उतार लें. बस आपका कुरकुरा और स्वादिष्ट चीला तैयार है. अब इसे ब्रेकफास्ट में टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.






