- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
Sooji Khasta Kachori Recipe: नाश्ते में लोग अक्सर चाय के साथ पराठा सर्व करते हैं. हालांकि अगर आप चाय पराठा खाकर बोर हो गए हैं. तो आप सूजी से फटाफट खस्ता कचौड़ी (Sooji Khasta Kachori Recipe) बना सकते हैं. सूजी की खस्ता कचौड़ी स्पाइसी होने के साथ-साथ क्रिस्पी भी होती है. वहीं चाय के साथ खस्ता कचौड़ी का स्वाद दोगुना हो जाता है. तो आइए जानते हैं खस्ता कचौड़ी बनाने की रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप चटपटे और मजेदार नाश्ते का मजा उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें – लंच में बनानी है टेस्टी और हेल्दी डिश, ट्राई करें ओट्स पुलाव की आसान रेसिपी, खाना बनेगा स्वादिष्ट और लजीज
Ingredients
Method
सूजी की खस्ता कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले पैन में पानी गर्म करें. साथ ही इसमें अजवाइन, नमक और तेल डाल दें.
वहीं पानी में उबाल आने के बाद इसमें सूजी डालकर धीमी आंच पर पकाएं और गाढ़ा होने के बाद गैस बंद कर दें.
खस्ते की स्टफिंग तैयार करने के लिए बॉउल में आलू को मैश कर लें.
फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नमक, अदरक, अमचूर पाउडर, गरम मसाला, हरी मिर्च और हरा धनिया मिक्स कर लें.
सूजी ठंडी होने के बाद हाथों में तेल लगाएं और इसे मैश करते हुए आटे की तरह गूंथें.
फिर सूजी की छोटी सी लोई बनाएं. इसमें गड्ढा करके आलू का मिक्सचर भरें.
अब लोई को चारों तरफ से बंद करके हाथों से दबाएं और कचौड़ी का आकार दे दें.
इसके बाद पैन में तेल गर्म करें और सभी कचौड़ियों को गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें.
बस आपकी गर्मा गर्म कुरकुरी खस्ता कचौड़ी तैयार है. इसे टोमैटो सॉस या चाय के साथ सर्व करें.






