- Prep
- 10 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Italian
- Course
- Breakfast, Snacks
Supreme Garlic Bread Recipe: सुबह के नाश्ते में बच्चे अक्सर टेस्टी और चीज़ी डिशें खाना पसंद करते हैं. ऐसे में आप बच्चों के लिए सुप्रीम गार्लिक ब्रेड (Supreme Garlic Bread Recipe) की आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. सुप्रीम गार्लिक ब्रेड खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ फटाफट से तैयार भी हो जाता है. तो आइए जानते हैं ब्रेकफास्ट में सुप्रीम गार्लिक ब्रेड बनाने की रेसिपी. जिसे फॉलो करके आप बच्चों का फेवरेट नाश्ता सर्व कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – आलू के कुरकुरे चिप्स बनाने की रेसिपी, मिनटों में बनेंगे मार्किट जैसे स्नैक्स
Ingredients
Method
सुप्रीम गार्लिक ब्रेड बनाने के लिए सबसे पहले कटोरी में बटर, चिली फ्लेक्स, हरा धनिया, नमक और लहसुन का पेस्ट मिक्स करें.
अब इस पेस्ट को ब्रेड पर अच्छी तरह से अप्लाई करें.
फिर ब्रेड पर प्याज, शिमला मिर्च और कॉर्न का बराबर मात्रा में छिड़काव करें.
इसके बाद ब्रेड पर मोज़रेला चीज़ स्प्रेड कर लें और इसे तवे पर रखकर धीमी आंच पर सेंके.
वहीं ब्रेड को आप ओवन में 200 डिग्री सेल्सियस पर भी बेक कर सकते हैं.
बस आपका सुप्रीम गार्लिक ब्रेड तैयार है. इसे टोमैटो सॉस के साथ बच्चों को सर्व करें.






