- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, indo-chinese
- Course
- Breakfast, Snacks
Veg Manchurian Toast Recipe: फास्ट फूड में वेज मंचूरियन कई लोगों का फेवरेट होता है. हालांकि क्या आपने कभी वेज मंचूरियन टोस्ट (Veg Manchurian Toast Recipe) का स्वाद चखा है. खासकर सुबह के नाश्ते में स्वादिष्ट और स्पाइसी डिश बनाने के लिए आप वेज मंचूरियन टोस्ट बना सकते हैं. वेज मंचूरियन टोस्ट की रेसिपी काफी आसान है. वहीं इसमें कुछ सब्जियां एड करके आप इसे न्यूट्रिएंट्स रिच और हेल्दी भी बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं वेज मंचूरियन टोस्ट बनाने की रेसिपी, जिसे ट्राई करके आप मिनटों में डिलिशियस नाश्ता सर्व कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – लंच में ट्राई करें तोरी मूंगदाल सब्जी की रेसिपी, खाना बनेगा काफी स्वादिष्ट और लजीज
Ingredients
Method
नाश्ते में वेज मंचूरियन टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले बॉउल में शिमला मिर्च, गाजर, प्याज, हरा प्याज, पत्तागोभी, हरी मिर्च ले लें.
अब इसमें टोमैटो केचअप, रेड चिल्ली सॉस, सोया सॉस,ओरेगेनो, मैदा, कॉर्न फ्लोर और नमक एड कर लें.
सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. बस आपके वेज मंचूरियन टोस्ट की स्टफिंग रेडी है.
अब ब्रेड की स्लाइस पर स्टफिंग रखकर अच्छे से फैलाएं. फिर इसपर तिल का छिड़काव कर दें.
इसके बाद नॉन स्टिक पैन पर बटर डालें और ब्रेड को दोनों तरफ से सेंक लें.
बस आपका टेस्टी और क्रिस्पी वेज मंचूरियन टोस्ट रेडी है. इसे टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.






