- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch
Turai Moongdal Sabji Recipe: हरी सब्जियों का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. वहीं हरी सब्जियों में कई लोग तोरी खाना पसंद करते हैं. ऐसे में तोरी की सब्जी बनाने की नॉर्मल रेसिपी तो आप सभी जानते हैं. लेकिन क्या आपने कभी तोरी और मूंगदाल की सब्जी (Turai Moongdal Sabji Recipe) ट्राई की है. जी हां, लंच में कुछ डिफरेंट सर्व करने के लिए आप तोरी और मूंगदाल की स्वादिष्ट सब्जी बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं तोरी और मूंगदाल की सब्जी बनाने की विधि.
ये भी पढ़ें – गर्मियों में जरुर ट्राई करें आम के रसगुल्ले बनाने की रेसिपी, आसानी से बनेगा टेस्टी और हेल्दी डेजर्ट
Ingredients
- ½ कप मूंगदाल
- ½ किलो तुरई
- 2 कटे हुए टमाटर
- 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- 1 चुटकी हींग
- ½ चम्मच जीरा
- ¼ चम्मच हल्दी पाउडर
- ¼ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच नमक
- 2 चम्मच घी
- 2 चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
Method
तोरी और मूंग दाल की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले तुरई को धोकर छील लें. फिर इसे लम्बे टुकड़ों में काट लें.
इसके बाद टमाटर और हरी मिर्च में मिक्सर में डालकर पेस्ट बना लें.
अब कुकर में घी गर्म करें और इसमें जीरा डाल दें. जीरा पकने के बाद कुकर में हींग, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर मिक्स कर लें.
इसके बाद कुकर में हरी मिर्च का पेस्ट एड करें. सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाएं.
टमाटर का पेस्ट घी छोड़ने लगे तो इसमें मूंग दाल और तोरी डालकर 1 मिनट तक चलाएं.
फिर कुकर में 2 कप पानी, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिक्स कर दें. अब कुकर में ढक्कन लगा दें.






