- Prep
- 10 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- cold drink, Drinks, summer dishes, summer drinks
इस शेक को देखकर ही ललचा जाएगा आपका मन, घर पर इन इनग्रेडिएंट्स से बनाएं रेस्टोरेंट्स स्टाइल Kitkat Shake।
KitKat Shake Recipe – हम बात कर रहे हैं होममेड किटकैट शेक की जो आप घर पर बिल्कुल रेस्टोरेंट स्टाइल मिनटों में बना सकते हैं। तो चलिए देर न करते हुए जानते हैं होममेड किटकैट शेक की रेसिपी।
मौसम चाहे जो भी हो आइसक्रीम और चॉकलेट खाने की क्रेविंग कभी कम नहीं होती। हालांकि, ऐसी तपती गर्मी में किटकैट शेक ट्राई करना तो बनता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक टेस्टी, थिक और क्रीमी चॉकलेट केक की रेसिपी जिसे आप झटपट घर पर बना सकते हैं।
Ingredients
Method
होममेड किटकैट शेक बनाने के लिए सबसे पहले, एक ब्लेंडर लें और उसमें दूध, किटकैट के टुकड़े, 1 बड़ा चम्मच चीनी, 2 बड़े चम्मच चॉकलेट सिरप डालकर सभी को एक साथ ब्लेंड कर लें। चॉकलेट आइसक्रीम के 2 स्कूप डालकर इसे फिर से ब्लेंड करें।
शेक को 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद एक बड़ा बाउल लें और उसमें फेंटी हुई क्रीम, कॉफी पाउडर और चीनी डालें, फेटी हुई क्रीम को फेंट लें।
सर्विंग ग्लास में ठंडा शेक डालें और चॉकलेट सिरप छिड़कें। इसके बाद, एक पाइपिंग कोन का उपयोग करके व्हीप्ड क्रीम डालें और चॉकलेट चिप्स छिड़कें। चॉकलेट सिरप से इसे गार्निश करें यह देखने में बहुत ही अट्रैक्टिव लगेगा अब इसे सर्व करें।






