- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mughlai, Pakistan
- Course
- dinner, Lunch
Kofta Shorba Recipe: नॉन वेज लोगों के लिए कोफ्ता शोरबा सबसे फेवरेट डिश है। ये डिश रमजान में सभी के घर जरूर बनती हैं। इसके स्वाद का तो कोई मुकाबला नहीं हैं। सर्दियों में गरम- गरम कोफ्ता शोरबा खाने का मजा दोगुना होता है। दरहसल, कोफ्ता शोरबा गरम और आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। आप इसे आराम से रविवार के दिन अपने घर पर स्वादिष्ट कोफ्ता शोरबा बना सकते हैं।

कोफ्ता शोरबा खाने में तो बहुत स्वादिष्ट होता है, लेकिन इसे बनाना सभी को नहीं आता। इस वजह से कोफ्ता शोरबा का स्वाद बिगड़ जाता है और हमारा मूड भी। पर आप फिक्र मत करिए, क्योंकि हम आपको कोफ्ता शोरबा रेसिपी के बारे में विस्तार से बताएंगे। जब आप इस रेसिपी को पढ़ेंगे तो घर पर बनाने के बाद कोफ्ता शोरबा के स्वाद में चार चांद लगा देना।
Ingredients
- 500 ग्राम बीफ
- 1 अंडा
- 2 छोटे अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 2 प्याज
- हरा धनिया
- हरी मिर्च
- नमक
- तेल
- 3 टमाटर
- 1 छोटे चम्मच गरम मसला
- 2 बड़े चम्मच ताजी मलाई
Method
सबसे पहले आप कीमा बनाया हुआ मांस पानी से अच्छी तरह धो लें। कोफ्ते के लिए सभी सामग्री को एक कटोरे में एक साथ मिला लें। अब मिश्रण के छोटे-छोटे गोले बना लें। एक गहरे फ्राइंग पैन में तेल गरम करें। कोफ्तों को धीमी आंच पर तेल में सुनहरा भूरा होने तक भून लें। इसके बाद कोफ्तों को एक प्लेट में निकाल कर अलग रख दें। एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें कटे हुए प्याज डालें। सुनहरा भूरा होने तक भून लें।
उसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 2-3 मिनट तक भून लें। अब टमाटर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, नमक डालकर धीमी आंच पर 5-6 मिनट तक पकाते रहें। अब पानी डालें और ग्रेवी को 2-3 मिनट तक उबलने दें।
अब इसमें तलें हुए कोफ्ते को धीमी आंच में10- 15 मिनट तक पकाएं। इसके बाद ढक्कन को हटाकर इसमें इलायची पाउडर डालकर गैस को बंद कर दें। अब शाही कोफ्ता शोरबा को प्लेट में निकालकर इसमें हरी धनिया डालकर परिवार के सदस्यों को सर्व करें।






