- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, South Indian
- Course
- Fast, Vrat
कुट्टू के आटे के अप्पे को आप व्रत में खा सकते हैं. इन्हें बनाना कोई झंझट का काम नहीं है. मात्र 10 मिनट में आप आसानी से कुट्टू के आटे के अप्पे बनाकर तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं विधि.
कई लोग सोमवार का व्रत रखते हैं. ऐसे में सिर्फ फलाहारी भोजन का ही सेवन किया जाता है. व्रत में अन्न खाने की मनाही होती है. ऐसे में गंहू और चावल की जगह दूसरी चीजों से खाना तैयार किया जाता है. व्रत में कुट्टू के आटे का सेवन खूब होता है. इसके पराठे, कचौड़ी, पकौड़ी बनाई जाती हैं. सिर्फ यही नहीं कुट्टू के आटे के अप्पे भी बनाए जाते हैं, वैसे को अप्पे चावल के आटे से बनाए जाते हैं लेकिन व्रत में लोग कुट्ट के आटे के अप्पे बनाते हैं. आइए जानते हैं इन टेस्टी अप्पों की रेसिपी क्या है-
Ingredients
- कुट्टू का आटा- 2 कप
- आलू- 2 उबले हुए
- सेंधा नमक- आधा चम्मच
- बेकिंग सोडा- चुटकी भर
- हरी मिर्च-5 (कटी हुई)
- जीरा- 1 छोटा चम्मच
- दही- 2 बड़ा चम्मच
- पानी- 1 कप
- घी- 2 बड़ा चम्मच
Method
कुट्टू के आटे के अप्पे बनाने के लिए आप सबसे पहले आप आटे को छान लें और आलू को छीलकर उबालने के लिए रख दें।
फिर आप एक बाउल में कुट्टू का आटा लें, उसमें आलू मैश करके डाल दें, जीरा, हरी मिर्च, दही और पानी डालकर इसका पेस्ट तैयार कर लें।
फिर आप अप्पा मेकर गर्म होने रख दें।
इसमें आप तेल या घी लगाकर अप्पे का बैटर डालें और इसे सिकने रख दें।
जब ये दोनों तरफ से अच्छे से सिक जाए तो आप इन्हें प्लेट में निकाल लें और हरे धनिए की चटनी के साथ सर्व कर दें।






