Benefits Of Laughing: जिंदगी में हर कोई खुश रहना चाहता है। लेकिन, ऐसा मुमकिन नहीं है, क्योंकि जिंदगी में दिक्कतें भी आती है। यही जिंदगी की रीत है। कभी- कभी हम बहुत परेशान होते हैं, तो हमारा चेहरा भी मुरझा जाता है। पर वहीं, अगर हम खिलखिला कर हंसते है तो हमारा चेहरा भी खिल उठता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हंसना हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है। पर क्या आपने कभी सोचा है कि आख़िर क्यों हंसना सेहत के लिए अच्छा होता है? हसने से हमारी सेहत पर क्या असर पड़ता है? दरहसल, इसके पिछे बहुत- से करण है। इन कारणों को जानने के लिए आपको ये आर्टिकल अंत तक पढ़ना होगा। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप गम में भी हंसने का ट्राई करेंगे और अपने रिश्तेदारों को भी हंसने की सलाह देंगे।

हंसने के चमत्कारी फायदे
• अगर आप हंसते है, तो आपका ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। इसलिए आपको खुल कर हंसना चाहिए और इसे अपने योग में शमिल करना चाहिए। दरअसल, जब हम हंसते हैं तो इससे पूरे शरीर में अधिक और बेहतर मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचता है। आपकी हंसी दिल की पंपिंग रेट को अच्छा रखती है।
• हंसने से आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। ये बात तो हम सभी जानते हैं की, जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होती है वे बीमारियों से लड़ने में सक्षम होते हैं। अगर आप दिन की शुरुआत हंसते हुए करते हैं तो आपका पूरा दिन अच्छा और पॉजिटिविटी से भरा होगा।
• हंसने से शरीर में मेलाटोनिन नामक हार्मोन का अधिक उत्पादन होता है, जो आपको रात में अच्छी नींद दिलाने में मदद करता है। जिन लोगों को नींद की समस्या है उन्हें हंसने की आदत डालनी चाहिए।
• आपके चेहरे की मुस्कान आपके दिल को भी खुश कर देती है। हंसने से दिल बेहतर काम करने लगता है। इससे आपको हार्ट अटैक या दिल से जुड़ी अन्य बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
• हंसने से आपकी त्वचा भी जवां रहती है और आप लंबे समय तक जवान और खूबसूरत बने रह सकते हैं। जब आप जोर से हंसते हैं तो चेहरे की मांसपेशियां अच्छे से काम करती हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे आप जवां और खूबसूरत दिखते हैं।
• आपकी हंसी दिन भर की थकान और चिंता को दूर भगा सकती है, जो लोग तनाव में रहते हैं उन्हें बेवजह हंसने की आदत डालनी चाहिए। तनाव को दूर भगाने के लिए हंसी आपके लिए दवा का काम कर सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






