- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- healthy breakfast
जब भी कभी नाश्ता बनाने की बात होती है और आपके पास कोई ऑप्शन नहीं होते हैं। हर बार वही चीला, डोसा, उपमा खा-खाकर सभी बोर हो जाते हैं। ऐसे में हांडवो बेस्ट ऑप्शन है। वो भी लौकी का हांडवो। जी हां… वैसे तो लौकी का नाम सुनते ही बच्चों से लेकर बड़ो तक सबके नाक-मुंह सड़ने लग जाते हैं। लेकिन लौकी सबसे सेहतमंद सब्जियों में से एक मानी जाती है। ये फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होती है, जो हमारी सेहत के लिए लाभकारी होती है। बावजूद इसके कई ऐसे लोग हैं जो लौकी खाना पसंद नहीं करते हैं।
अगर आपके घर में भी बच्चे या बड़े लौकी की सब्जी खाने में आनाकानी करते हैं, तो आप उन्हें लौकी के हांडवो खिला सकते हैं। आप लौकी का हांडवो ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं और टेस्टी होने के चलते आप इसे काफी पसंद भी करेंगे। ये बेहद कम समय में बनकर भी तैयार हो जाता है। आइए जानते हैं लौकी के हांडवो की आसान रेसिपी।
Ingredients
Method
लौकी के हांडवो बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में 1/2 कप चावल का आटा, 1/2 कप बेसन और 3/4 कप ताजा दही डालकर अच्छे से मिला लीजिए।
फिर आप इसमें थोड़ा पानी डालकर चलाते रहें। घोल ज्यादा गाढ़ा और ज्यादा पतला भी नहीं होना चाहिए।
फिर आप लौकी को छीलकर उसे कद्दूकस कर लें और पानी निचोड़कर बैटर में डाल दें।
फिर आप बैटर में 1/2 छोटी चम्मच नमक, 1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च, 1 छोटी चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च, 1 छोटी चम्मच ग्रेटेड अदरक, 1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर और 2 छोटी चम्मच हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लें।
अब आप तड़के के लिए पैन में 2 चम्मच तेल डाल दें।
फिर आप इसमें 1 छोटी चम्मच जीरा, 2 छोटी चम्मच सफेद तिल और 15-20 बारीक कटे हुए करी पत्ता डालकर अच्छे से चटका लें।
फिर आप गैस बंद करके इस तड़के को बैटर में डाल दें। थोड़ा सा तड़का बाद के लिए भी बचा लें।
अब बैटर में एक पैकेट ईनो का डाल दें जिससे ये फूल जाए।
अब आप गैस पर एक पैन चढ़ाएं और उसमें तड़के वाले तेल से अच्छे से चिकना कर लें।
फिर आप पैन में सारा बैटर फैला दें और ऊपर से भी हल्का सा तेल डालकर इसे 5-6 मिनट धीमी आंच में पकने दें।
5-6 मिनट बाद जब अच्छे से पक जाए तो आप हांडवो को एक प्लेट में निकाल लें और इसके पीस कर लें।
इस तरह आपका लौकी का हांडवो बनकर तैयार है। आप इसे चटनी के साथ सर्व कर दें।






