- Prep
- 20 min
- Cook
- 40 min
- Total
- 1h
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- sweet dish
Lauki Kheer Recipe: डेली डाइट में कई लोग लौकी का सेवन करते हैं. ऐसे में लौकी की सब्जी और लौकी का रायता तो आपने कई बार खाया होगा. लेकिन क्या आपने कभी लौकी की खीर (Lauki Kheer Recipe) ट्राई की है. जी हां, खीर बनाने के लिए लोग अक्सर चावल का इस्तेमाल करते हैं. मगर लौकी की खीर बनाने की आसान रेसिपी फॉलो करके आप ना सिर्फ खाने में कुछ अलग ट्राई कर सकते हैं बल्कि स्वादिष्ट और सेहतमंद खाने का भी आनंद ले सकते हैं. तो आइए जानते हैं लौकी की खीर बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – गर्मियों में ट्राई करें हरे धनिया की चटपटी चटनी बनाने की रेसिपी (Green Chutney Recipe)
Ingredients
Method
लौकी की खीर बनाने के लिए मोटे तले वाला भगोना लें. अब इसमें दूध और लौकी डालकर उबालें.
वहीं दूध को बीच बीच में करछी की मदद से चलाते रहें. जिससे खीर जलने की संभावना कम रहेगी.
इसके बाद दूध को धीमी आंच पर उबालें और दूध के गाढ़ा होने का इंतजार करें.
अब पैन में चीनी, इलायची पाउडर और केसर मिक्स कर लें. फिर 5-10 मिनट तक दूध को उबालें.
खीर अच्छी तरह से पकने के बाद गैस बंद कर दें. बस आपकी गर्मा गर्म खीर तैयार है.
अब इसे गार्निश करने के लिए काजू, बादाम और पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स को काट कर खीर में डाल दें.
वहीं खीर का तापमान नॉर्मल होने के बाद इसे फ्रिज में स्टोर कर दें. 1-2 घंटे बाद खीर को फ्रिज से निकाल कर सर्व करें.
लौकी की खीर सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है. वहीं खाने के बाद आप डेजर्ट के रूप में भी लौकी की खीर का सेवन कर सकते हैं.






