- Prep
- 10 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- Side Dish
Green Chutney Recipe: गर्मी के मौसम में कई लोग मसालेदार और ऑयली चीजें खाने से परहेज करने लगते हैं. बेशक स्पाइसी फूड को अवॉयड करके आप गर्मियों में सेहत का खास ख्याल रख सकते हैं. मगर गर्मी में सादा खाना भी काफी बोरिंग लगने लगता है. ऐसे में हरे धनिया की चटपटी चटनी (Green Chutney Recipe) बनाना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. हरी धनिया की चटनी बनाने की आसान रेसिपी फॉलो करके आप सादे खाने में भी स्वाद का लाजवाब तड़का लगा सकते हैं. तो आइए जानते हैं हरी चटनी बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – भुट्टे की कुरकुरी पकौड़ी बनाने की रेसिपी (Corn Pakoda Recipe)
Ingredients
- 2 कप ताजी हरी धनिया की पत्तियां
- 2-3 हरी मिर्च
- 1 इंच अदरक का टुकड़ा
- 1 छोटा साइज टमाटर
- 1 चम्मच नींबू का रस
- 1 छोटा चम्मच चीनी
- सेंधा नमक स्वादानुसार
Method
खाने के साथ हरी धनिया की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले धनिया की पत्तियों, हरी मिर्च, अदरक और टमाटर को काट लें.
अब सभी चीजों को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पीस लें. वहीं अच्छी तरह से पीसने के बाद इसे बॉउल में निकाल लें.
वहीं हरी धनिया की चटनी का स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें थोड़ी सी दही, पुदीना की पत्तियां और चाट मसाला भी एड करके पीस सकते हैं.
अब हरी धनिया की चटनी में नींबू का रस और सेंधा नमक मिलाएं. सेंधा नमक की जगह आप काले नमक या नॉर्मल नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
इसके बाद चटनी को गाढ़ा होने तक फेंटे. आखिर में चीनी डालकर चटनी को मिला लें.
बस आपकी हरी धनिया की चटपटी चटनी तैयार है. अब इसे खाने के साथ सभी को सर्व करें.






