- Prep
- 20 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Dessert, indian sweets, sweets
अगर आपका कुछ मीठा खाने का मन है तो लौकी की खीर बना सकते है और यकीन मानिए इसका स्वाद सब्जी की तरह फीका बिलकुल भी नहीं होता। तो चलिए जानते हैं लौकी के खीरे की रेसिपी?
घर के लोग खाएं चाहे न खाएं लेकिन लगभग सभी घरों में लौकी की सब्जी बनाई जाती है। कई लोग इसकी सब्जी खाते हुए नाक मुंह सिकोड़ते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं लौकी का खीर भी बनाया जाता है और वह स्वाद में इतना टेस्टी होता है कि मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी यह खीर खाने से खुद को रोक नहीं पाती हैं। ये टेस्टी होने के साथ साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है क्योंकि इस खीर में हम शक्कर का इस्तेमाल नहीं करेंगे। इसे बनाने में बहुत ज्यादा समय भी नहीं लगता है। आपने अगर कभी लौकी के खीर की रेसिपी ट्राई नहीं की है तो हमारी बताई विधि से बनाएं। चलिए जानते हैं लौकी के खीरे की रेसिपी?
Ingredients
Method
लौकी की खीर बनाने के लिए आप सबसे पहले लौकी को धोकर उसके छिलके निकाल दें और उसे कद्दूकस कर लें।
फिर एक तपेली में दूध डालकर उसे अच्छे से उबालकर गैस बंद कर दें।
फिर आप एक कड़ाही में 1 चम्मच देसी घी डालकर गर्म करें और उसमे लौकी डालकर नरम होने तक पकाएं।
अब आप इसमें दूध डालकर चम्मच से मिक्स करें और अच्छे से पका लें।
जब तक दूध गाढ़ा न हो जाए तब तक आप उसे धीमी आंच में पकाते रहे।
इसके बाद हमने जो 1 कप दूध निकाला था उसमे एक कप खजूर मिलाएं और इन्हें ग्राइंडर जार में डालकर ग्राइंड कर दें।
फिर आप खीर में पिसा हुआ खजूर और इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर लें।
फिर आप खीर में कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर मिला दें।
खीर को 5 मिनट और पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।
इस प्रकार आपकी लौकी की खीर बनकर तैयार है। आप इसे सर्व कर सकते हैं।






