- Prep
- 5 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert, icecream
Lemon Ice cream Recipe: गर्मियों में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाना भला किसे पसंद नहीं होता है. ऐसे में कई लोग मार्किट से अलग-अलग फ्लेवर्स की आइसक्रीम खरीद लाते हैं. हालांकि अगर आप चाहें तो घर पर नींबू की मदद से स्वादिष्ट आइसक्रीम (Lemon Ice cream Recipe) तैयार कर सकते हैं. जी हां, लेमन आइसक्रीम बनाने की रेसिपी काफी सिंपल है. जिसे फॉलो करके आप घर बैठे टेस्टी और चिल्ड आइसक्रीम का मजा उठा सकते हैं. तो आइए जानते हैं लेमन आइसक्रीम बनाने के टिप्स.
ये भी पढ़ें – मदर्स डे पर ट्राई करें रबड़ी फालूदा की आसान रेसिपी, मिनटों में बनेगा टेस्टी और चिल्ड डेजर्ट
Ingredients
- ½ कप दूध
- ½ कप चिल्ड व्हीपिंग क्रीम
- 1 चम्मच लाइम एसेंस
- 3 चम्मच चीनी
- 1 बड़ा नींबू
- 2-3 बूंद हरा फूड कलर
Method
गर्मियों में लेमन आइसक्रीम की रेसिपी ट्राई करने केलिए सबसे पहले दूध में चीनी मिला लें.
अब पैन में दूध गर्म करें और उबाल आने के बाद गैस को लो फ्लेम पर सेट कर दें.
दूध गाढ़ा होने के बाद गैस ऑफ कर दें और इसे ठंडा होने के लिए साइड में रख दें.
इसके बाद नींबू को काट कर इसका रस निचोड़ लें और नींबू के रस को छानकर बीज अलग कर दें.
अब व्हीपिंग क्रीम को इलेक्ट्रॉनिक बीटर से बीट कर लें. जिससे इसका टेक्सचर सॉफ्ट हो जाएगा.
फिर ठंडे दूध में व्हीपिंग क्रीम मिक्स करें. साथ ही इसमें लेमन एसेंस, फूड कलर और नींबू का रस भी एड कर दें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से बीट करने के बाद एयर टाइट कंटेनर में भर दें और इसे फ्रिजर में स्टोर करें.
लगभग 8-10 घंटे बाद आपकी लेमन आइसक्रीम बनकर तैयार हो जाएगी. बस अब गर्मियों में ठंडी और स्वादिष्ट लेमन आइसक्रीम का मजा उठाएं.






