- Prep
- 10 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert
Rabdi Falooda Recipe: मदर्स डे को स्पेशल बनाने के लिए लोग कई कोशिशें करते हैं. ऐसे में ज्यादातर लोग मां की पसंदीदा डिशें बनाना नहीं भूलते हैं. हालांकि गर्मी के इस मौसम में मां के लिए ठंडा-ठंडा रबड़ी फालूदा (Rabdi Falooda Recipe) बनाकर आप मदर्स डे को हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं. रबड़ी फालूदा बनाने की रेसिपी काफी आसान है. जिसे ट्राई करके आप मिनटों में टेस्टी और चिल्ड आइसक्रीम का लुत्फ उठा सकते हैं. तो आइए जानते हैं मदर्स डे पर स्पेशल डिश में रबड़ी फालूदा बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – मां को पाल पोली खिलाकर करें मदर्स डे की शुरुआत, रेसिपी है बेहद आसान, दिन भी बन जाएगा यादगार
Ingredients
Method
मदर्स डे पर रबड़ी फालूदा बनाने के लिए सबसे पहले पैन में दूध गर्म करें. दूध में उबाल आने के बाद गैस को मीडियम फ्लेम पर सेट कर दें.
दूध को गाढ़ा होने तक पकाएं. फिर इसमें केसर एड कर दें और दूध को बीच-बीच में चलाते रहें.
दूध अच्छी तरह से पकने के बाद भगोने में लगी मलाई को कुरच कर दूध में मिला दें. कुछ देर में आपकी रबड़ी तैयार हो जाएगी. इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें.
अब गर्म पानी में स्ट्रॉबेरी जेली डालकर मिक्स कर लें. फिर इसे सेट होने के लिए कुछ देर फ्रिज में रख दें.
इसके बाद गर्म पानी में सेवई डालकर 3-4 मिनट तक पकाएं. फिर इसमें ½ कप चीनी मिक्स कर दें.
सेवई में उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें. साथ ही सब्जा के बीज को भी पानी में भिगो दें.
आधे घंटे बाद गिलास में स्ट्रॉबेरी जेली के कुछ पीस डालें. फिर इसपर सेवई और रबड़ी डाल दें.
अब गिलास में वनिला आइसक्रीम और रोज सिरप एड करें. बस आपका रबड़ी फालूदा रेडी है.
इसे काजू और बादाम से गार्निश करके सर्व करें.






