- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, South Indian
- Course
- dinner, Lunch
हम सभी रोज- रोज एक ही खाना खा कर ऊब जाते हैं। ऐसे में आप अपने घर पर लेमन राइस बना सकते हैं। इसका स्वाद नॉर्मल राइस से ज्यादा बेहतर लगता है। आप इसे आचार और सलाद के साथ सर्व कर सकते हैं।
क्या आपने पहले कभी लेमन राइस खाया है? अगर हां तो आप इसके स्वाद से जरूर परिचित होंगे। पर क्या आपने पहले कभी लेमन राइस को अपने घर पर बनाया है? अगर नहीं तो आप फ़िक्र मत करिए आज हम आपको लेमन राइस बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे। तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- 2 कटोरी उबले हुए चावल
- 25 ग्राम मूंगफली
- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- नींबू का रस
- 2 बड़े चम्मच बटर
- 7 से 8 करी पत्ते
- 2 सूखी लाल मिर्च
- 1 छोटा चम्मच सरसों के दाने
- नमक स्वादानुसार
Method
सबसे पहले आप एक पैन गरम करके इसमें बटर या देसी घी और राई डाल दें। जब राई चटकने लगे तो मूंगफली, करी पत्ते और लाल मिर्च डाल दें। अब आप इसमें पके हुए चावल, हल्दी, नमक और नींबू डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद आप इसे 5 मिनट तक पकने दीजिए। अब आपका लेमन राइस बनकर तैयार है। इसे अचार, चटनी, रायता या सलाद के साथ परोसिये. कई लोग इसके साथ सांबर खाना भी पसंद करते हैं। अब आप इसे सभी को सर्व करें।






