- Cook
- 15 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- tea
चाय हम सभी के जीवन का एक अभिन्न हिस्सा जैसे है। इससे ना सिर्फ व्यक्ति की थकान दूर होती हैं, बल्कि वह एनर्जेटिक महसूस कराने में भी काफी मदद करती हैं। चाय हम भारतीयों के लिए एक इमोशन है। चाहे सुख हो या दुःख, हमारे देश में हर मौके पर चाय तो बनती ही है। चाय ना सिर्फ स्वाद में अच्छी लगती है, बल्कि ये आपको कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में भी लाभकारी हो सकती है। कई रिसर्च में ये सामने आया है कि रोजाना चाय का सेवन करने वाले लोगों में टाइप-2 डायबिटीज से लेकर पार्किंसंस-कैंसर जैसी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है। तो चलिए आज हम आपको लौंग इलायची से बनने वाली स्वादिष्ट चाय (long elaichi chai recipe)की रेसिपी बताते हैं।
Ingredients
- चाय की पत्ती
- चीनी
- अदरक
- दूध
- पानी
- लौंग
- इलायची
Method
सेहत के लिए लाभकारी चाय बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक पैन में पानी लेना है और उसे अच्छे से उबालना है।
फिर आप इस पानी में तीन से चार लौंग डालकर उसे उबाले।
अब इसमें अदरक को अच्छे से कूटकर डालें और उसे कुछ देर खौलने दें।
इसके बाद स्वाद से हिसाब से इसमें चायपत्ती डालें। चायपत्ती डालने के बाद भी इसे खौलने दें।
जब सब चीजे अच्छे से उबल जाएं तो अंत में इसमें खौलता हुआ दूध डालें और साथ ही चीनी डालें।
अब चाय को हल्की आंच पर पकने दें।
आप चाय का स्वाद और बढ़ाना चाहते हैं तो इसमें दालचीनी और तुलसी पत्ता भी डाल सकते हैं।
कुछ देर उबल जाने पर आप कप में चाय सर्व कर दें।






