- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch
रोजाना एक ही सब्जी खा-खाकर हर कोई बोर हो जाता है। ऐसे में लोग रोजाना कुछ नया खाने की तलाश में जुटे रहते हैं। तो हम आपके लिए आज एक ऐसी ही नई डिश लेकर आए हैं, जिसका नाम है बेसन शिमला मिर्च की सब्जी। शिमला मिर्च एक ऐसी सब्जी है जो स्वाद से भरपूर होता है। शिमला मिर्च को अक्सर लोग, पनीर, आलू, प्याज के साथ बनाते हैं। लेकिन जब आप बेसन के साथ बनी शिमला मिर्च खाएंगे तो बाकी सब सब्जियों को भूल जाएंगे। यह आपको बहुत पसंद आएगी। आप चाहे तो इसे लंच औया डिनर के साथ सर्व कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं बेसन शिमला मिर्च की सब्जी बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
बेसन शिमला मिर्च की सब्जी बनाने के लिए आप सबसे पहले शिमला मिर्च के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
फिर आप एक कड़ाही में तेल गर्म कर उसमें जीरा, राई, सौंफ और हींग डाल दें।
अब आप बेसन डालकर अच्छे से भून लें।
फिर आप इसमें शिमला मिर्च डालकर मिक्स करें।
जब सब कुछ पक जाए तो आप उसमें सभी मसाले और स्वाद अनुसार नमक डालकर पका लें।
फिर आप गैस बंद करके बेसन शिमला मिर्च की सब्जी को रोटी, पराठे के साथ सर्व कर दें।






