- Prep
- 5 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch
भिंडी (Shahi Bhindi Recipe) एक ऐसी सब्जी है जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। भिंडी को आप कई अलग-अलग तरीके से बना सकते हैं। चाहे आप तली हुई भिंडी बनाए, कुरकुरी भिंडी बनाए, दही वाली भिंडी, मसाला भिंडी बनाए और या फिर भरवा भिंडी बनाए। लेकिन हम आपको आज एक अलग तरह की भिंडी की सब्जी बनाने की रेसिपी बता रहे हैं, जिसका नाम है शाही भिंडी। आइए जानते हैं शाही भिंडी (Shahi Bhindi Recipe) बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
शाही भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कड़ाही में टमाटर, प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, बादाम और काजू डालकर उबाल लें।
फिर आप इन सबको ठंडा करके मिक्सर में पीस लें।
अब आप तेल में भिंडी को फ्राई कर लें।
अब एक कड़ाही में तेल लेकर उसमें तेजपत्ता और दालचीनी डालें।
फिर आप इसमें पिसा हुआ पेस्ट डालकर भून लें।
अब इस मसाले में नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और दही मिलाकर मिक्स कर लें।
अब फ्राई की हुई भिंडी को आप इस ग्रेवी में डाल दें और और उसे 2-3 मिनट तक ढककर पकाएं।
जब ये पक जाए तो आप उसमें क्रीम डाल दें और मिक्स कर दें।
आखिर में आप इस सब्जी में गरम मसाला और कसूरी मैथी डालकर मिक्स कर लें।
इस प्रकार आपकी शाही भिंडी बनकर तैयार है।






