- Prep
- 20 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 45 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch, sunday special
Tawa Paneer Pulao Recipe: हमारे यहां पुलाव को पसंद करने वालों की कमी नहीं है. लंच या डिनर को स्पेशल बनाना चाहते हैं तो तवा पनीर पुलाव जरूर बनाएं, ये एक सिंपल और स्वाद से भरी हुई डिश हैं.
लंच या डिनर का स्वाद बढ़ाने के लिए तवा पनीर पुलाव एक बेहतरीन रेसिपी है. स्वाद से भरपूर तवा पनीर पुलाव को बच्चे भी काफी चाव ले लेकर खाते हैं. किसी खास मौके पर खाने को स्पेशल बनाने के लिए तवा पनीर पुलाव को बनाकर सर्व किया जा सकता है. घर में अचानक कोई मेहमान आ जाएं और उन्हें कुछ स्पेशल सर्व करना हो तो ऐसी स्थिति में भी तवा पनीर एक परफेक्ट फूड रेसिपी हो सकती है. आप अगर तवा पनीर को खाना पसंद करते हैं तो बेहद आसानी से इस घर पर ही तैयार कर सकते हैं.
तवा पनीर पुलाव को बनाने के लिए ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है. आपने अगर कभी तवा पनीर पुलाव नहीं बनाया है या फिर कुकिंग अभी सीख रहे हैं तो हमारी बताई रेसिपी की मदद से बेहद आसानी से स्वाद से भरपूर तवा पनीर पुलाव को तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी सिंपल रेसिपी.
Ingredients
Method
पनीर तवा पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले बासमती चावल को पानी में भिगो दें. 20 मिनट बाद पैन में पानी, ½ चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच नमक और 1 चम्मच तेल एड करें.
अब पानी को गैस पर उबलने के लिए रख दें. फिर इसमें चावल डालें और 8 मिनट तक पकाने के बाद गैस से उतारकर ठंडा होने के लिए रख दें.
तवे या कढ़ाही में तेल और मक्खन गर्म करें. फिर इसमें जीरा, कसूरी मेथी, हरी मिर्च डालकर भूनें.
अब इसमें प्याज, अदरक लहसुन का पेस्ट एड करें. प्याज गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसमें शिमला मिर्च, गाजर, बीन्स, मटर और टमाटर डालें.
सारी सब्जियां पकने के बाद इसमें पाव भाजी मसाला, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, शेजवान सॉस और नमक मिलाएं.
इसके बाद कढ़ाही में पनीर, आलू डालकर चलाएं. अब इसमें पके हुए बासमती चावल डालें और कुछ देर तक पकाने के बाद उतार लें.
बस आपका पनीर तवा पुलाव तैयार है. अब इसे हरा धनिया से गार्निश करके रायते के साथ सर्व करें.






