- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch
गर्मी के मौसम में शाम को कभी-कभी हैवी खाने का मन नहीं करता है। ऐसे में कुछ हल्का लेकिन टेस्टी डिश की तलाश रहती है। हम आपको आज एक ऐसी ही डिश की रेसिपी बता रहे हैं जो झटपट बनकर तैयार हो जाती है। इस डिश का नाम है टमाटर राइस। इसे आप घर आए मेहमानों को भी खिला सकते हैं। जब तेज भूख लगी है ऐसे में आपको एक कटोरी टमाटर राइस मिल जाए तो फिर क्या कहने है। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरुरत नहीं होती है। यह दोपहर के खाने या फिर टिफिन बॉक्स और डिनर में खाने के लिए एकदम परफेक्ट डिश है। तो चलिए जानते हैं टमाटर राइस (Tomato Rice Recipe) बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
टेस्टी टमाटर राइस बनाने के लिए आप सब पहले पुदीना पत्ते और हरी धनिया पत्ती के बारीक टुकड़े काट लें।
फिर आप काजू को भी थोड़ा बारीक काट लें।
अब आप एक कड़ाही में तेल डालकर उसमें राई, जीरा, चना दाल, उड़द दाल डालकर भूनें।
फिर आप इसमें मेथी दाना और कढ़ी पत्ते डालकर तड़का लें।
अब आप कड़ाही में काजू के टुकड़ें और बारीक़ कटे प्याज डालकर भून लें।
जब प्याज अच्छे से भून जाएं तो हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट मिक्स कर चम्मच से चलाते हुए भूनें।
फिर आप टमाटर डालकर उसे नरम होने तक पकाएं।
फिर आप इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, पुदीना पत्तियां और स्वादानुसार नमक अच्छे से मिक्स कर दें और उसमें चावल डालकर चला लें।
चावल अच्छे से मिक्स हो जाने के बाद आप कड़ाही को 5 मिनट तक ढंक लें और उसे 5 से 7 मिनट तक पका लें।
जब चावल अच्छे से पक जाए तो आप गैस बंद करके इसे सर्व कर दें।






