- Prep
- 20 min
- Cook
- 15 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Fariyali Item, Lunch, navratra dishes, paratha
नवरात्रि के व्रत में अक्सर लोग व्रत रखते हैं। ऐसे में यदि आपने व्रत रखा है, तो आज हम आपके साथ दो तरह के पराठे की रेसिपी बताएंगे।
Navratra Special: नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर भक्त माता रानी को प्रसन्न करने के लिए नौ दिनों का कठोर व्रत रखते हैं। हर कोई अपनी श्रद्धा, भक्ति और शक्ति के हिसाब से व्रत रखता है। ऐसे भी बहुत से लोग हैं, जो नवरात्रि का इस व्रत को सिर्फ जल पीकर रहते हैं। वहीं ऐसे भी भक्त हैं, जो व्रत के दौरान एक वक्त भोजन या फलाहार करते हैं। व्रत के दौरान घरों में व्रतधारियों के लिए रोजाना तरह-तरह के व्रत वाले पकवान और भोजन बनाया जाता है।
ऐसे में आज हम आपके साथ अलग तरह की खास और यूनिक पराठे की रेसिपी शेयर करेंगे। पराठे की ये रेसिपी बनाने में बहुत आसान और खाने में बहुत स्वादिष्ट है, तो चलिए जानते हैं इसकी विधि।
Ingredients
Method
रागी पनीर आलू पराठा बनाने के एक बाउल में आलू, सेंधा नमक, कद्दूकस किया हुआ पनीर, धनिया, मिर्च और चिली फ्लेक्स डालकर मिक्स करें और मिश्रण बना लें।
अब एक परात में रागी का आटा लें, दो चम्मच घी मिलाकर नरम आटा गूंथ लें।
आटा से छोटी-छोटी लोई बनाएं और आलू-पनीर के मिश्रण को भरकर पराठा बेल लें।
तवा गर्म करने के लिए रखें और पराठे को दोनों तरफ से घी लगाकर सेंक लें।
पराठा अच्छे से सिक जाए तो दही के साथ गर्मा-गरम खाने के लिए सर्व करें।






