- Prep
- 30 min
- Cook
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- champaran, north indian
- Course
- dinner, indian, Lunch, Main Course
अगर आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहते हैं, तो कटहल को अपनी थाली में शामिल करें। कटहल बनाने के लिए आपको कई तरह के मसाले चाहिए होंगे, जिसकी मदद से आप स्वादिष्ट चंपारण हांडी कटहल तैयार कर सकते हैं।
कटहल एक ऐसी सब्जी है जिसे अधिकतर भारतीय घरों में बनाया जाता है। इतना ही नहीं, कटहल की मदद से कई तरह की रेसिपीज तैयार की जाती हैं। कई लोग इसे अपनी डाइट में अलग-अलग तरीके से शामिल करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कटहल पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
साथ ही, कटहल के बीजों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपके पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों को हल करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, यह आपकी स्किन से लेकर इम्यून सिस्टम पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है। ऐसे में आप भी कटहल को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।
वैसे तो आप कटहल की सूखी सब्जी आसानी से तैयार कर सकते हैं, लेकिन एक बार चंपारण हांडी कटहल को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। बता दें इसे बनाना बहुत ही आसान है, बस आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा।

Ingredients
Method
हांडी कटहल बनाने के लिए सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को इकट्ठा करके रख लें। फिर एक बाउल में कटहल निकालकर पानी में भिगो दें। फिर पानी निकालकर सूखने के लिए छोड़ दें।
पानी सूखने के बाद हाथों में तेल लगाएं और कटहल को चाकू की मदद से काट लें। बता दें कि तेल लगाने से कटहल आपस में चिपकता नहीं है और आपका वक्त भी बचता है।
एक बाउल में सभी सामग्रियों को इकट्ठा करें और अच्छी तरह मिलाएं। इन सामग्री को 10-15 मिनट के लिए अलग रख दें।
एक हांडी को घी से अच्छी तरह से चिकना करें और इसमें मैरीनेट किया हुआ कटहल डाल दें। कटहल डालने के बाद इसे एल्युमिनियम फॉयल से ढक दें और ऊपर से ढक्कन लगा दें।
लगभग 2 मिनट तक तेज आंच पर कटहल को पकाएं। फिर कटहल में मसाला डालें और हल्की आंच पर 40-45 मिनट तक या पक जाने तक पकाएं। इस दौरान हांडी को बीच-बीच में हिलाते रहें, ताकि वह तले में न चिपके और आसानी से पक जाए।
जब पक जाए, तो आंच बंद कर दें और 10 मिनट के लिए अलग रख दें। अब फॉयल को धीरे-धीरे हटाएं और चेक करें कि कटहल पका है या नहीं। अगर पक गया है, तो एक प्लेट में निकाल लें और रोटी के साथ गरमा-गरम सर्व करें।






