- Prep
- 20 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, Punjabi
- Course
- dinner, Lunch, sunday special
भारत में कढ़ी चावल मिल जाए तो लोग कुछ और खाना पसंद नहीं करते। ऐसे में आप इस पंजाबी कढ़ी पकोड़े को खा सकते हैं जो बिलकुल ढाबा स्टाइल में बनी है। तो, आइ्ए जानते हैं इसकी खास रेसिपी।
कई बार हम लोग घर में कढ़ी पकोड़ा बनाते हैं पर उसमें ढाबा वाले स्वाद को मिस करते हैं। कई बार तो लोग इस वजह से घर में बनी कढ़ी को भी उतना पसंद नहीं करते जितना कि बाहर की बनी कढ़ी को। तो, ऐसे ही लोगों को ढाबा स्टाइल कढ़ी पकोड़ा रेसिपी के बारे में जानना चाहिए। दरअसल, बता दें कि ढ़ाबे स्टाइल कढ़ी की खास बात उसके पकोड़े और तड़के में होती है। इसके अलावा इसका स्वाद भी बेहद अलग होता है क्योंकि इसमें मसाले भी कुछ अलग ही डाले जाते हैं। तो, आइए जानते हैं घर में ढाबा स्टाइल कढ़ी कैसे बनाएं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप बेसन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और गरम मसाला मिला लें। इसके बाद दही में इसे मिक्स करके स्मूद बैटर बना लें।
अब इसमें पानी मिला लें। अब एक पैन में तेल गरम कर लें। फिर उसमें हींग, जीरा और साबुत लाल मिर्च डाल दें। अब इस तड़के में बेसन और दही मिलाकर तैयार मिश्रण को उबाल लीजिए।
फिर इसमें धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक यह थोड़ा गाढ़ा न हो जाए।
अब सभी पकोड़े की सामग्री को मिलाकर एक बैटर तैयार कर लें। फिर बैटर को 15 मिनट के लिए एक तरफ रख दें।
अब आप एक पैन में तेल गर्म कर लें और पकौड़े के मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। अब तेल में पकौड़े जब तक तले ये ब्राउन न हो जाए। ध्यान रहें ज्यादा क्रिस्पी न बनाएं
अब पकौड़े को कढ़ी में डालकर मिला लें। इसके बाद गर्मागर्म कढ़ी को एक प्लेट में निकाल लें। अब अंत में उसमें घी गर्म करके और लाल मिर्च पाउडर डालकर सभी को सर्व करें।






