- Prep
- 20 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- dinner, Lunch, sunday special
लंच में अगर आप रोज चावल, दाल, रोटी खाते हैं तो एक बार घर पर रेस्टोरेंट स्टाइल मसाला पुलाव बनाएं. यह जायके में तो बेहतरीन है ही, पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.
कभी कभी मन होता है कि नॉर्मल भोजन से हटकर किचन में कुछ नया ट्राई किया जाए. खासतौर पर लंच टाइम में एक ही तरह का खाना बनाते बनाते उकताहट हो जाती है. ऐसे में अगर आप चावल की कुछ नई रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो वेज पुलाव एक अच्छा विकल्प है. आप इसमें अपने पसंद की हर तरह की सब्जी को इस्तेमाल कर सकते हैं और इसे पोषण से भरपूर बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि आप घर पर रेस्टोरेंट स्टाइल मसाला पुलाव किस तरह बना सकते हैं, जो खाने में तो स्वादिष्ट हो ही, सेहत के लिए भी काफी अच्छा हो.
Ingredients
Method
सबसे पहले चावल को धो ले और और पानी में 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
फिर आप गैस पर कूकर रखे और उसमें थोड़ा-सा बटर और तेल डाल दें।
तेल गर्म होने पर आप इसमें जीरा और लाल मिर्च डालकर उसे तड़कने दें।
अब आप तेल में प्याज डालकर भूनें और फिर उसमे अदरक और लहसुन डालें।
अब आप तेल में आलू डालकर भूनें और उसके दो मिनट बाद कैप्सिकम और मटर भी डालें।
अब उसमे हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर उसे मिक्स करें।
फिर आप इस मसाले में टमाटर और नमक डालकर उसे पकने दें।
आप आप मसाले में यानी मसाला और कसूरी मेथी डालें।
अब आप मसाले में चावल डालकर अच्छे से मिक्स करके 2 से 3 मिनट तक उसे चलाएं।
फिर आप उसमे 2.5 कप पानी डाल दे और उसे अच्छे से मिला लें।
अंत में इसमें एक चम्मच नींबू का रस दाल दें और फिर कूकर की सिटी लगाकर उसे दो सिटी होने तक पकाएं।
इस प्रकार आपके मसाला पुलाव बनकर तैयार है।






