Maha Shivaratri: देवों के देव महादेव की पूजा के लिए शिवरात्रि का पर्व सर्वोत्तम माना गया है। महाशिवरात्रि के दिन महादेव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसा माना जाता है कि इस दिन जो भक्त सच्ची श्रद्धा और मन से शिव की अराधना करता है उनके सभी दुख-दर्द कम होते हैं। इस साल शिवरात्रि 18 फरवरी 2023 को पड़ रहा है। तो आइए जानते हैं इस खास मौके पर उन उपाय के बारे में जो आपके लिए वारदान साबित हो सकते हैं। साथी ही यह भी जानेंगे कि इस दिन कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए।

शिवरात्रि के दिन क्या करें?
महाशिवरात्रि के दिन महादेव की पूजा करते समय जल अर्पित करने पहले उसमें काले तिम जरूर मिला लें। ध्यान रखें की तिल मिलाते समय शिव मंत्रों का जाप जरूर करें।
महाशिवरात्रि के दिन महादेव का रुद्राभिषेक जरूर करें इसका विशेष महत्व है।
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शनि की भी उपासना करना शुभ होता है और इस दिन शिव चालीसा और शनि चालीसा का भी पाठ करें।
महाशिवरात्रि के दिन क्या न करें?
महाशिवरात्रि के दिन ज्यादातक लोग शिवलिंग पर चंपा या केतकी का फूल अर्पित करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। इस दिन भगवान को कनेर, गेंदा या फिर गुलाब का फूल चढ़ाएं।
महाशिवरात्रि के दिन भी कई लोग पूजा के दौरान भगवान शिव के मंत्रों का जाप नहीं करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। महाशिवरात्रि के दिन शिव मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए।
इसके अलावा, महामृत्युंजय मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए और ॐ नम: शिवाय मंत्र का जाप भी शुभ होता है।






