Makar Sankranti 2023 Date: देश के अलग-अलग राज्यों में मकर संक्रांति को कई नामों से जाना जाता है, जैसे उत्तरायण, पोंगल, खिचड़ी, आदि। वैसे तो मकर संक्रांति हर साल 14 जनवरी को ही आती है, लेकिन इस साल इसकी तारीख को लेकर लोगों में बड़ी कन्फ्यूजन फैली है। कोई 14 जनवरी 2023 तो कोई 15 जनवरी 2023 को मकर संक्रांति की तारीख बता रहा है। तो आइए जानते हैं मकर संक्रांति की सही तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में।

14 या 15 जनवरी कब है मकर संक्रांति?
हिंदू पंचांग के अनुसार, 14 जनवरी दिन शनिवार को सूर्य देव रात 8 बजकर 14 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसी वजह से लोगों में इसकी तारीख को लेकर कन्फ्यूजन है। दरअसल रात्रि प्रहर में स्नान, दान-धर्म के कार्य वर्जित होते हैं, इसलिए 14 जनवरी 2023 को मकर संक्रांति मनाना सही नहीं है। उदिया तिथि के चलते अगले दिन यानी 15 जनवरी 2023 को ही मकर संक्रांति का पर्व मनाएं।
मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त?
15 जनवरी 2023 को मकर संक्रांति पर सुबह 07 बजकर 15 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 46 मिनट तक मकर संक्रांति का पुण्यकाल रहेगा। इस अवधि में स्नान, दान-धर्म के कार्य बहुत ही शुभ माने जाते हैं। मकर संक्रांति का पर्व रविवार के दिन पड़ रहा है, तो इससे त्योहार का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है, क्योंकि यह वार सूर्य देव को ही समर्पित है। इसके अलावा, इस दिन दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा और दोपहर 02 बजकर 16 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 58 मिनट तक विजय मुहूर्त रहेगा।
क्या है मनाई जाती है मकर संक्रांति?
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन देवी गंगा भगवान विष्णु के अंगूठे से निकलकर भागीरथ के पीछे-पीछे कपिल मुनि के आश्रम से होकर सागर में जा मिली थीं। यहां उन्होंने भागीरथ के पूर्वज महाराज सगर के 60 हजार पुत्रों को मोक्ष प्राप्ति का वरदान दिया था। इसलिए बंगाल के गंगासागर में कपिल मुनि के आश्रम पर एक विशाल मेला भी लगता है।
Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम यहां किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।






