- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- diet food, Indian
- Course
- Side Dish, summer dishes
Makhana Raita Recipe: गर्मी के मौसम में लोग अक्सर खाने के साथ दही का चिल्ड रायता सर्व करते हैं. वहीं रायता बनाने के लिए ज्यादातर लोग बूंदी या लौकी का इस्तेमाल करते हैं. मगर क्या आपने कभी मखाने का रायता (Makhana Raita Recipe) ट्राई किया है. मखाने को कैल्शियम और फाइबर का बेहतर स्रोत माना जाता है. ऐसे में मखाने का रायता सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. तो आइए हम आपको बताते हैं मखाने का रायता बनाने की रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप मिनटों में गर्मियों की हेल्दी और टेस्टी डिश रेडी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – घर पर ट्राई करें मोतीचूर के लड्डू बनाने की रेसिपी, मिनटों में बनेगी हलवाई जैसी टेस्टी मिठाई
Ingredients
Method
मखाने का रायता बनाने के लिए सबसे पहले पैन गर्म करेंऔर मखानों को सुनहरा होने तक भूनें.
इसके बाद बॉउल में दही लें और इसे अच्छी तरह से फेंटकर क्रीमी मिक्सचर तैयार करें.
अब दही में लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, काला नमक, चीनी, हरी मिर्च, पुदीना की पत्तियां, हरा धनिया और सादा नमक डालें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद बॉउल में मखाने एड कर दें.
मखानों को मिक्स करने के बाद इसमें आइस क्यूब्स डाल दें.
बस आपका मखाना रायता तैयार है. इसे खाने के साथ सर्व करें.






