- Prep
- 20 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 50 min
- Serves
- 10
- Cuisine
- street style, sweets
- Course
- Dessert, indian sweets, sweet dish, मिठाई
Motichoor Laddu Recipe: मिठाई का जिक्र आते ही ज्यादातर लोगों की जुबां पर सबसे पहले मोतीचूर के लड्डूओं का नाम आता है. मोतीचूर के लड्डू ज्यादातर लोगों के फेवरेट होते हैं. हालांकि कई बार तमाम कोशिशों के बावजूद हलवाई जैसे लड्डू (Motichoor Laddu Recipe) घर पर नहीं बन पाते हैं. इसलिए आज हम आपसे शेयर करने जा रहे हैं मोतीचूर के लड्डू बनाने की विधि, जिसकी मदद से आप चंद मिनटों में स्वादिष्ट और मजेदार लड्डू तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं मोतीचूर के लड्डू बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – बच्चों के लिए नाश्ते में बनाएं ब्रेड रोल, मिनटों में बनेगा स्वादिष्ट और कुरकुरा ब्रेकफास्ट
Ingredients
- 1 कप बेसन
- 1 कप चीनी
- 1 कप पानी
- ½ चम्मच लाल फूड कलर
- ½ चम्मच केसर
- 1 चम्मच नींबू का रस
- 2 चम्मच घी
- गार्निश करने के लिए ड्राई फ्रूट्स
Method
मोतीचूर के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले बॉउल में बेसन ले लें. फिर इसमें थोड़ा सा फूड कलर और पानी डालकर घोल बना लें.
अब बेसन को पाइपिंग बैग में भर लें. इससे आपकी बूंदी बिल्कुल दानेदार और कुरकुरी बनेगी.
कड़ाही में तेल गर्म करें और पाइपिंग बैग को प्रेस करते हुए बूंदी बना लें. वहीं बूंदी पकने और कुरकुरी होने के बाद इसे निकाल कर प्लेट में रख लें.
चाशनी बनाने के लिए पैन में चीनी और पानी डालें. वहीं चाशनी में उबाल आने के बाद इसमें कलर और केसर डाल दें.
अब चाशनी में नींबू का रस एड कर दें. जिससे चीनी की गाठें नहीं बनेंगी.
फिर इस चाशनी में बूंदी डालकर चलाएं. फिर इसमें घी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें.






