- Prep
- 10 min
- Cook
- 25 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- dinner, Lunch, Main Course, party dish
मखमली मलाई पनीर खाने में जितने टेस्टी लगते हैं उतने ही मुलायम बनते हैं। आलू और पनीर से बने कोफ्ता मुंह में जाते ही घुल जाते हैं। आप इस तरह सिर्फ 15 मिनट में बनाकर खा सकते हैं। जानिए रेसिपी
कई बार घर में अचानक से मेहमान आ जाते हैं, बना हुआ खाना कम पड़ जाता है। ऐसे में आप मेहमानों को स्वादिष्ट मखमली मलाई पनीर बनाकर खिला सकते हैं। मलाई पनीर सिर्फ 15 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है। मलाई पनीर खाने में बहुत स्वादिष्ट और एकमद मखमल जैसा मुलायम बनता है।
आज हम आपको एकदम मुलायम और बाजारे से भी स्वादिष्ट मलाई पनीर बनाना बता रहे हैं। बड़े हों या बच्चे सभी को इस सब्जी का स्वाद खूब पसंद आएगा। जानिए मखमली मलाई पनीर बनाने की आसान रेसिपी।
Ingredients
- 250 ग्राम पनीर
- 1 कप काजू
- ¼ कप बादाम
- 2 प्याज़
- 2 दालचीनी
- 2 ईंच अदरक
- 10 लहसुन
- 7 से 8 काली मिर्च
- 3 हरी इलायची
- 1 कप दही
- 1 tbsp जीरा
- 1 चुटकी हींग
- 2 tbsp मस्का
- 3 लौंग
- 3 tbsp तेल
- 2 tsp धनिया
- 1 tsp गरम
- 1 Tbsp कसूरी मेथी
- नमक
- 1 कप दूध
- ½ कप क्रीम
- 1 tsp काली
- 2 tbsp मिर्ची का घी
- 2 हरी मिर्ची
- 2 तेज़ पत्ता
Method
सबसे पहले एक कढ़ाई में पानी गरम करके, उस में सारे खड़े मसालें, प्याज़, अदरक, लहसुन , हरी मिर्ची , काजू और बादाम डालकर 5 से 7 मिनट उबाल लें।
इसे छानकर, तेज पत्ता, और दालचीनी हटा दे, ठंडा होने पे पिस लें, पानी के साथ एक पेस्ट में।
कढ़ाई में तेल गरम करके, मस्का डालें, जीरा डालें, हल्का ब्राउन होने पे, बना हुआ पेस्ट डालकर भूनें।
दही को फेट लें, इस में धनिया पाउडर, कसूरी मेथी, गरम मसाला पाउडर और नमक डालकर मिक्स कर लें।






