- Prep
- 10 min
- Cook
- 9 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Lunch
कई बार लंच या डिनर के वक्त कुछ टेस्टी खाना चाहते हैं लेकिन ज्यादा कुछ बनाने का ऑप्शन नहीं होता। ऐसे में मलाई का पराठा आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। वैसे तो आपने आज तक तरह-तरह के आटे से बने परांठे तो खाए होंगे, लेकिन मलाई पराठे (Malai Paratha Recipe) की तो बात ही अलग होती है।
सब्जी ना होने पर मलाई पराठे (Malai Paratha Recipe) को आप सिर्फ अचार, चटनी या दही से भी खा सकते हैं। घर में यदि कोई मेहमान आ जाए तो आप उन्हें भी ये डिश सर्व कर सकते हैं। स्वाद से भरपूर मलाई पराठा बनाना भी काफी आसान है। इसे आप बच्चों या बड़ो के टिफिन में भी रख सकते हैं क्योकि ये ठंडा होने के बाद भी उतना ही टेस्टी लगता है जितना की गरमा-गरम सेंकने पर। तो चलिए अब आपको हम टुडे स्पेशल मलाई पराठे की रेसिपी बताते हैं।
Ingredients
- 1 कप दूध की मलाई
- 1 कटोरी आटा
- 1/4 टी स्पून इलायची पाउडर
- स्वादानुसार चीनी पाउडर
- जरूरत के मुताबिक
- जरूरत के मुताबिके देसी घी
- 1 चुटकी नमक
Method
मलाई पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आटा गूंथ कर तैयार कर लें।
आप आप इसमें एक चुटकी नमक मिलाएं और फिर एक बाउल में मलाई लेकर उसमें अच्छे से चीनी का पाउडर मिला लें।
इसके बाद आप इसको अच्छी तरह से मिलाकर एकसार कर लें।
अब आटे की एक लोई लें और उसे समतल जगह पर रखकर गोल बेलें।
इसके बाद आप इसमें एक चम्मच की मदद से मलाई का मिश्रण भरकर बंद कर दें।
पराठा बनाते समय ध्यान रखें कि इस पर ज्यादा तेज हाथ ना चलाएं।
अब आप एक नॉनस्टिक पैन/तवा पर पराठा डालें।
इसके बाद पराठे को दोनों तरफ से घी लगाकर सुनहरा होने तक पका लें।
जब पराठा दोनों साइड से अच्छे से सिक जाए तो उसे प्लेट में निकाल लें।






