- Prep
- 10 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- diet food, Indian
- Course
- Drinks, healthy drinks, summer drinks
Badam Milk Recipe: गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग ठंडा-ठंडा और सेहतमंद ड्रिंक पीना पसंद करते हैं. ऐसे में बादाम का स्वादिष्ट दूध बना सकते हैं. दरअसल सर्दियों में बादाम वाला गर्मा गर्म दूध को आपने कई बार पिया होगा. लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं समर स्पेशल आमंड मिल्क (Badam Milk Recipe) बनाने की रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप महज 10 मिनट में सुपर टेस्टी और चिल्ड ड्रिंक रेडी कर सकते हैं. बादाम का स्वादिष्ट दूध ना सिर्फ आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है बल्कि आपको गर्मी से राहत दिलाने का भी बेस्ट नुस्खा साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें – केक खाने की हो रही है क्रेविंग, बिस्कुट से बनाएं ओरियो ट्रफल केक, 10 मिनट में बनेगा चॉकलेटी और डिलिशियस डेजर्ट
Ingredients
- 7-8 बादाम
- 5-6 काजू
- 3-4 पिस्ता
- 2 हरी इलायची
- 1 चुटकी केसर
- 4-5 खजूर
- 2 कप ठंडा दूध
- 7-8 बर्फ के टुकड़े
Method
बादाम का दूध बनाने के लिए सबसे पहले बादाम, काजू और पिस्ता को रात भर के लिए पानी भिगो दें.
सबुह इस सभी ड्राई फ्रूट्स को छीलकर छिलके अलग कर दें.
अब मिक्सर ग्राइंडर में काजू, बादाम, पिस्ता, खजूर और हरी इलायची डालें.
फिर इसमें ठंडा दूध, केसर और बर्फ के टुकड़े भी मिक्स कर दें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें और इसे सर्विंग गिलास में पलटे लें.
बस आपका टेस्टी एंड चिल्ड समर ड्रिंक तैयार है. इसे कटे हुए पिस्ता, काजू और बादाम से गार्निश करके सर्व करें.






