- Prep
- 3h
- Cook
- 20 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Dessert
Mango Float Recipe : आम के इस सीज़न में कुछ अलग अलग ट्राई करना तो बनता ही है। फिर चाहे वो जो भी हो बस दिल और जुबान को छू लेने वाली डिश हो। इसी को लेकर हम लाए है एक स्पेशल डिश मैंगो बिस्कुट पुडिंग ( Mango Pudding Recipe ) की रेसिपी जिसे खाकर आप कहेंगे ” मज़ा आगया”!
Ingredients
- 2 बड़े हापुस आम स्लाइस किए हुए
- ½ कप कंडेंस्ड मिल्क
- 1 कप व्हिपिंग क्रीम
- लोटस बिस्कॉफ़ बिस्कुट या कोई भी डाइजेस्टिव बिस्कुट ( जरूरत के हिसाब से
Method
सबसे पहले एक बड़े कटोरे में, व्हिप्पिंग क्रीम ( केक क्रीम ) को अच्छे से फेट ले, इतना की उसमें से पिक निकले।
इस व्हिप्पिंग क्रीम में कंडेंस्ड मिल्क डालकर मिलाएं।
एक बेकिंग डिश, या जिस में आपको सेट करना हो उसे ले।
लोटस बिस्कॉफ़ बिस्कुट को दूध में डुबोकर एक लेयर बनाए, इसके ऊपर व्हिप्पिंग क्रीम की लेयर लगाएं, आम के स्लाइस को लगाए।
फीर से बिस्कुट दूध में डुबो कर फिर से यह प्रोसेस करें।
ऊपर से बिस्कुट क्रश करके साइड्स पे लगाए, और मैंगो स्लाइस का गुलाब बनाकर सजके,4 घंटा फ्रिज में रखे।
ठंडा ठंडा परोसे।






