गर्मियों का मौसम आते ही आम की सबसे पहले याद आती है। ऐसा शायद ही कोई व्यक्ति होगा जिसे आम खाना पसंद ना हो। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को आम खाना पसंद होता है। इसलिए तो इसे फलों का राजा कहा जाता है। यह न सिर्फ स्वाद में रसीला होता है बल्कि सेहते के लिए भी कई मायनों में फायदेमंद है। आम खाने से कैंसर जैसी और भी कई बड़ी बीमारी तक को दूर किया जा सकता है। लेकिन कुछ लोग वजन बढ़ने के डर से आम का सेवन नहीं करते हैं। यदि आप भी यही सोचते हैं कि आम खाने से वजन बढ़ता है तो आप गलत है।

जो लोग वजन कम करना चाहते हैं या फिर वजन को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। वो लोग ना चाहते हुए भी आम से दूरी बनाकर रखते हैं। लेकिन ये बिलकुल गलत है। यदि हम आपसे ये कहे कि आप आम को उतने ही मजे से खा सकते हैं वो भी वजन को कम करते हुए तो शायद आपको इस बात पर यकीन ना हो। लेकिन ये सच है। आइए जानते हैं आम के सेवन से वजन कम होता है या नहीं, एक दिन में कितने आम खाना सेहत के लिए ठीक होता है।
आम खाने के फायदे
आम में फाइबर, विटामिन सी, तांबा, फोलेट, विटामिन ए, ई, बी5, के, और बी6, पोटेशियम, मैग्नीशियम जैसे और भी कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये आपकी सेहत को काफी फायदा पहुंचाते हैं।
क्या आम खाने से वजन होता है कम?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, आम खाने से वजन कम होता है या नहीं, इसे लेकर एक्सपर्ट्स की अलग-अलग राय है। लेकिन ज्यादातर लोगों का कहना है कि आम में मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड और फाइटोकेमिकल वसा से जुड़े जीन को दबा देते हैं। इस वजह से आम खाने से हमारे शरीर में अतिरिक्त चर्बी नहीं जमती है और वजन भी घटता है।
ज्यादा मात्रा में ना करें सेवन
कुछ लोग अधिक मात्रा में सेवन करने लगते हैं, जो सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। ना ही वजन घटाने के चक्कर में आप ज्यादा मात्रा में आम का सेवन करना शुरू कर दें। ज्यादा मात्रा में कोई भी चीज बुरी होती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, रोजाना 2 या 350 ग्राम से कम आम का सेवन करना चाहिए।






