- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 15
- Cuisine
- Indian, sweets
- Course
- bakery, indian sweets, sweet dish
Mango Jelly Recipe: आम का सीजन शुरु हो चुका है. ऐसे में लोग आम की ढेर सारी डिशेज ट्राई करते हैं. वहीं अगर आप चाहें तो कच्चे आम का इस्तेमाल करके बच्चों के लिए टेस्टी मैंगो जेली (Mango Jelly Recipe) बना सकते हैं. गर्मियों में खट्टी-मीठी मैंगो जेली बच्चों को काफी पसंद आती है. वहीं इसे बनाना भी बेहद आसान है. तो आइए जानते हैं मैंगो जेली बनाने की रेसिपी, जिसे ट्राई करके आप बच्चों की फेवरेट कैंडी तैयार कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – बच्चों के लिए नाश्ते में बनाएं ब्रेड रोल, मिनटों में बनेगा स्वादिष्ट और कुरकुरा ब्रेकफास्ट
Ingredients
Method
मैंगो जेली बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम को छील कर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
अब मिक्सर में कच्चा आम और पुदीना डालकर अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें.
फिर इस पेस्ट को पैन में डालें और गैस पर पकने के लिए रख दें.
इसके बाद पैन में चीनी, जीरा पाउडर, काला नमक और सादा नमक मिक्स करें.
अब थोड़े से पानी में कॉर्न फ्लोर घोलें और इसे पैन में डालकर चला दें. साथ ही पैन में फूड कलर भी एड कर दें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से पकाने के बाद गैस बंद कर दें.
अब इस मिक्सचर को प्लास्टिक की छोटी गिलास या कैंडी ट्रे में डालें.
फिर इसे सेट होने के लिए फ्रिज में रखें और 2 घंटे बाद इसे ट्रे से निकाल लें.
अब इसे नारियल के बुरादे में डालकर कोट कर लें. बस आपकी खट्टी-मीठी मैंगो जेली तैयार है.






