- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian
- Course
- Drinks, Shake
गर्मियों में फलों के राजा आम के आने की शुरुआत हो जाती है। गर्मी में कुछ ही घंटों में जमकर प्यास लगती है। ऐसे में नीबू पानी से लेकर अलग-अलग तरह के शेक हम आजमाते हैं। लेकिन हम आपको आज आम से बनने वाले एक बेहद टेस्टी शेक की रेसिपी बता रहे हैं। हम बात कर रहे हैं मैंगो मिल्क शेक के बारे में। डॉक्टर से लेकर हेल्थ एक्सपर्ट भी कहते हैं कि मौसमी फल तो एकदम खाने ही चाहिए और आम तो सभी को पसंद भी होता है। आप आसानी से घर पर मैंगो शेक बना सकते हैं। चिलचिलाती गर्मी में ठंडा मैंगो शेक पीने के बाद दिमाग और शरीर दोनों ठंडा हो जाएगा। तो चलिए जानते हैं मैंगो मिल्क शेक बनाने की रेसिपी के बारे में।
Ingredients
- ठंडा दूध - 300 ml
- चीनी - 1.5 बड़ा चम्मच
- कुटी हुई बर्फ - 1/2 कप
- वनीला आइसक्रीम - 4 स्कूप
- ताजा आम - 1/2 कप
- कटे हुए काजू-बादाम
Method
मैंगो मिल्क शेक बनाने के लिए सबसे पहले आप आम को छील लें और उसके गूदे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
अब आप एक जार में आम का गूदा, चीनी और दूध मिलाकर पीस लें।
फिर आप इसमें 2 स्कूप वैनिला आइसक्रीम और बर्फ डालें और एक बार फिर ग्राइंड कर लें।
अब आप इसे एक बर्तन में निकालकर 15-20 मिनट के लिए डी-फ्रीज करें और फिर इसे वापस से ग्राइंड कर लें।
इसके बाद आप शेक को ग्लास में निकाल लें और सभी ग्लास में वनीला आइसक्रीम डाल दें। साथ ही आप कटे हुए काजू, बादाम भी डाल सकते हैं।
अब आप मैंगो मिल्क शेक को ठंडा-ठंडा सर्व कर दें।






