- Prep
- 6h
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Gujarat, Marathi
- Course
- Dessert
आज हम आपके लिए आम के फ्लेवर वाले श्रीखंड की रेसिपी लेकर आए हैं. आम श्रीखंड एक पौष्टिक व्यंजन है. मेंगो श्रीखंड को आप घर पर आए मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं. आइये जानते हैं इसे बनाने का तरीका.
गर्मी के मौसम में सभी लोग श्रीखंड खाना पसंद करते हैं. इसका स्वाद बहुत मज़ेदार होता है. यह एक पारंपरिक गुजराती रेसिपी है. आप घर में इसे आसानी से और कम समय में बना सकते हैं. आज हम आपके लिए आम के फ्लेवर वाले श्रीखंड की रेसिपी लेकर आए हैं. आम श्रीखंड एक पौष्टिक व्यंजन है. दही में विटामिन डी, प्रोटीन और कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है. आम में विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते है, इसलिए ये हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. मेंगो श्रीखंड को आप घर पर आए मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं. आइये जानते हैं इसे बनाने का तरीका.
Ingredients
- 500 ग्राम दही
- 4 पके आम का गूदा
- 1 बड़ा चम्मच इलायची पाउडर
- 5 से 6 केसर
- ½ कप शक्कर का पाउडर
- सूती कपड़ा
- बारीक कटा हुआ पिस्ता
Method
सबसे पहले आप एक बर्तन पर सूती कपड़ा बिछा लीजिए। इसके बाद इसके ऊपर दही डाल दें और कपड़े को मोड़कर पोटली बना लें और गांठ बांध लीजिए। इसके बाद अब पोटली को लटका कर रख दें, ताकि दही का पानी निकल जाए।
अब आप तय समय के बाद पोटली खोलकर दही के गोले को किसी बर्तन में निकाल लें। अब आप इस चाशनी में आम का गूदा, इलाइची पाउडर, केसर और चीनी पाउडर डाल लें। इसके बाद सभी सामग्री को अच्छे से फेंट लीजिए।
तैयार आम श्रीखंड को प्याले में निकाल लें। फिर इस पर पिस्ता छिड़क कर 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दीजिए। अब आप इसे अपने परिवार के सभी सदस्यों को सर्व करें।






