- Prep
- 10 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 1
- Cuisine
- diet food, Indian
- Course
- Drinks, healthy drinks, summer drinks
Without Sugar Chocolate Smoothie Recipe: सेहत का खास ख्याल रखने वाले लोग अक्सर मीठा खाना अवॉयड करते हैं. ऐसे में लोग अपनी फेवरेट ड्रिंक्स भी नहीं पी पाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी बिना शुगर वाली चॉकलेट स्मूदी (Without Sugar Chocolate Smoothie Recipe) ट्र्राई की है. जी हां, अगर आप चीनी नहीं खाते हैं तो चॉकलेट स्मूदी की रेसिपी आपके लिए बेस्ट हो सकती है. तो आइए जानते हैं बिना शुगर वाली चॉकलेट स्मूदी बनाने की विधि. जिसे फॉलो करके आप टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक का लुत्फ उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें – गर्मियों में बेस्ट है मैंगो आइस टी की रेसिपी, पीकर तुरंत हो जाएंगे कूल और रिफ्रेश
Ingredients
- 3 खजूर
- 1 केला
- 1 चम्मच पीनट बटर
- 2 चम्मच कोको पाउडर
- 1 ½ कप दूध
Method
चॉकलेट स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले खजूर को पीसकर पेस्ट बना लें.
अब मिक्सर ग्राइंडर में खजूर का पेस्ट, कटे हुए केले, पीनट बटर, कोको पाउडर और दूध डालें
फिर सभी चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड करके स्मूदी बना लें.
अब इस स्मूदी को सर्विंग गिलास में डालें. बस आपकी चॉकलेट स्मूदी तैयार है.
इसे कोको पाउडर और चॉकलेट से गार्निश करके सर्व करें.






