- Prep
- 20 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch, sunday special
गर्मियों में रोजाना क्या सब्जी बनाएं ये डिसाइड करना बहुत ही मुश्किल होता है क्योंकि इस सीजन में गिनी- चुनी सब्जियों के ही ऑप्शन होते हैं और उनमें से आधी से ज्यादा सब्जियां बच्चे खाते ही नहीं। अरबी इन्हीं सब्जियों में शामिल है। बच्चे ही क्या बड़ों को भी ये सब्जी नहीं भाती तो आज हम इसकी ऐसी रेसिपी जानेंगे जो हर किसी को आएगी पसंद।
भिंडी, बैंगन, तोरई, लौकी, टिंडा, अरबी और कद्दू गर्मी में मिलने वाली सब्जियां के ऑप्शन्स हैं। इनमें से कुछ ऑप्शन्स को बच्चे रिजेक्ट कर देते हैं, तो कुछ को बड़े। ऐसे में लंच से लेकर डिनर तक के लिए सब्जी डिसाइड करने में सिरदर्द हो जाता है। समझ ही नहीं आता रोजाना क्या ऐसा बनाया जाए, जिसे बच्चों से लेकर बड़े तक बिना नाटक किए खा लें।
कुछ एक सब्जी तो ऐसी हैं, जो काफी हेल्दी होती हैं, लेकिन इनके स्वाद के चलते लोग इन्हें खाना पसंद नहीं करते। जिसमें सिर्फ टिंडा या लौकी ही नहीं, बल्कि अरबी भी शामिल है। हालांकि अरबी को थोड़े एक्सपेरिमेंट के साथ टेस्टी बनाया जा सकता है। आज हम इसकी ऐसी ही एक रेसिपी के बारे में जानेंगे, जो यकीनन बच्चों से लेकर बड़ों तक को आएगी बेहद पसंद। मिनटों में खाने की थाली हो जाएगी सफाचट.
Ingredients
Method
अरबी की सब्जी बनाने के लिए आप सबसे पहले आप सबसे पहले अरबी को धो लें।
फिर आप कूकर में अरबी डालकर मीडियम फ्लैम पर चढ़ा दें और दो सिटी आने पर बंद कर दें।
फिर आप अरबी के छिलके निकालकर उसके टुकड़े कर लें।
अब आप एक कड़ाही में तेल गर्म करें और फिर उसमें अरबी के टुकड़े डालकर फ्राई कर लें।
फिर आप इसमें हल्दी, लाल मिर्च, कसूरी मेथी समेत सभी मसालों को डालकर मिक्स कर लें।
अब आप इसमें बेसन डालकर अच्छे से मिक्स करें।
फिर आप एक और कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर तेजपत्ता, दालचीनी और जीरा डालकर भून लें।
फिर आप बारीक कटे प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट भून लें।
अब आप इस मिश्रण में साबुत लाल मिर्च और हरी मिर्च डालकर फ्राई करें।
इसके 2 मिनट बाद आप टमाटर प्यूरी डालकर अच्छे से पका लें।
अब आप इसमें दही, थोड़ा सा पानी, कसूरी मेथी, धनिया पाउडर डालकर सब्जी को ढंककर अच्छे से पकने के लिए छोड़ दें।
जब ग्रेवी उबल जाए तो आप इसमें फ्राई की हुई अरबी डाल दें।
फिर सब्जी को 5 मिनट हल्की आंच पर ढंककर पका लें।
इस प्रकार आपकी टेस्टी मसालेदार अरबी की सब्जी बनकर तैयार है।






