- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast
आज के समय में लोग अपनी सेहत को लेकर काफी ज्यादा सतर्क हो गए हैं। ऐसे में वह नाश्ते से लेकर रात के खाने तक सिर्फ और सिर्फ हेल्दी चीजे खाने के बारे में सोचते हैं। लेकिन रोज एक ही सवाल जो दिमाग में आता है वो ये है कि आज नाश्ते में क्या हेल्दी बनाया जाए? सुबह नाश्ता करना भी बहुत जरूरी होता है। यदि नाश्ता कर लिया जाए तो पूरा दिन शरीर में एनर्जी रहती है, और अगर ऐसे में हेल्दी नाश्ता मिल जाए, फिर तो बात ही कुछ और है। ऐसे में सही मात्रा में सही पोषण लेना बहुत जरूरी है। आप सुबह कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं तो मसाला दलिया (Masla Dalia Recipe) बना कर खा सकते हैं।
दलिया पौष्टिकता से भरपूर होता है। लेकिन इसके सादे स्वाद के कारण ज्यादातर लोग इसे खाने में नाटक करते हैं और दलिये से दूरी बनाकर रखते हैं। मसाला दलिये (Masla Dalia Recipe) में ढेर सारी सब्जियों का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इसे टमाटर या धनिये की चटनी या दही के साथ भी खा सकते हैं। तो चलिए अब देर ना करते हुए जानते हैं फटाफट बनने वाले मसाला दलिये (Masla Dalia Recipe) की रेसिपी।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक पैन में दलिया भून लें और फिर इसे ठंडा होने के लिए एक तरफ रख दें।
आप आप एक प्रेशर कुकर को गैस पर रखें। फिर इसमें घी डालें।
घी गर्म हो जाने पर आप उसमें कालीमिर्च, लौंग, तेज पत्ता, जीरा, हींग डालें और उन्हें अच्छे से भूनें।
फिर आप कूकर में बारीक कटा हुआ लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, सूखी लाल मिर्च और कटा हुआ टमाटर डालें और उसे भूनें।
अच्छे से भुन जाने के बाद आप इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और पुलाव मसाला डालें।
अब आप मटर के दाने, आलू, गाजर और बीन्स डालकर उन्हें भूनें।
अंत में आप भुना हुआ दलीय कुकर में डालें और उसे मसाले में मिक्स करके पानी डाल दें।
फिर प्रेशर कूकर का ढक्कन लगाकर उसमें तीन सिटी लें।
अब आप गर्मा-गर्म मसाला दलिए को प्लेट में सर्व करें।






