- Prep
- 5 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Drinks
Masala Tea Recipe: चाय का सेवन कई लोगों के लिए एनर्जी ड्रिंक का काम करता है. वहीं कुछ लोगों के दिन की शुरूआत ही चाय के कप से होती है. ऐसे में चाय के शौकीन लोग अक्सर गर्मा गर्म और स्वादिष्ट चाय की चुस्की लेना पसंद करते हैं. हालांकि रोजमर्रा की लाइफ में सिंपल चाय तो अमूमन सभी पीते हैं. मगर क्या आपने कभी मसाला चाय (Masala Tea Recipe) ट्राई की है.
घर पर मसाला चाय बनाना काफी आसान होता है. वहीं मसाला चाय में मौजूद इंग्रीडिएंट्स का सेवन सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. ऐसे में मसाला चाय की रेसिपी ट्राई करके आप दोगुनी टेस्टी और हेल्दी चाय का लुत्फ उठा सकते हैं. तो आइए जानते हैं मसाला चाय बनाने की विधि.
ये भी पढ़ें – पालक पनीर पकौड़े की रेसिपी (Palak Paneer Pakoda Recipe)
Ingredients
- 2 कप पानी
- 1 कप दूध
- 1 बड़ा चम्मच चाय की पत्ती
- 1 छोटा दालचीनी का टुकड़ा
- 1 छोटा अदरक का टुकड़ा
- 1-2 काली मिर्च
- 2-3 लौंग
- 1-2 हरी इलायची
- चीनी स्वादानुसार
Method
मसाला चाय बनानेके लिए सबसे पहले पैन में पानी गर्म कर लें.
पानी में उबाल आनेके बाद पैन में चया की पत्ती डालें और फिर से उबाल आने का इंतजार करें.
अब इसमें हरीइलायची, दालचीनी, काली मिर्च, लौंग और अदरक एड कर दें.
इसके बाद चाय कोधीमी आंच पर पकाएं और 2-3 उबाल आने दें. आखिर में चाय में दूध और चीनी मिलाकर पकनेके लिए छोड़ दें.
चाय को धीमी आंचपर पकाएं और 2-3 मिनट तक उबलने दें. जिससे आपकी चाय अच्छी तरह से पक जाएगी और चायका स्वाद भी बेस्ट आएगा.
चाय पकने के बादगैस बंद करें और छन्नी की मदद से चाय को कप में छान लें.
बस आपकी गर्मागर्म मसाला चाय तैयार है. अब बिस्कुट या स्नैक्स के साथ स्वादिष्ट चाय की चुस्कीलें.






