- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- north indian
- Course
- Breakfast
Palak Paneer Pakoda Recipe: पालक पनीर की सब्जी कई लोगों की फेवरेट होती है. वहीं पोषक तत्वों से भरपूर पालक पनीर का सेवन सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. जिसके चलते लंच और डिनर में कई लोग पालक पनीर खाना पसंद करते हैं. मगर क्या आपने कभी नाश्ते में पालक पनीर की कोई डिश ट्राई की है. जी हां, अगर आप चाहें तो पालक पनीर पकौड़े (Palak Paneer Pakoda) की आसान रेसिपी फॉलो करके चुटकियों में टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट सर्व कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं पालक पनीर पकौड़ा बनाने की विधि.
ये भी पढ़ें – लजीज जायकेदार चटपटी चना चिली रेसिपी
Ingredients
- 1 बंच (90 ग्राम) पालक
- 100 ग्राम पनीर
- 2 चम्मच चावल
- 4 चम्मच बेसन
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ¼ चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच अजवाइन
- 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- 1 चम्मच बारीक कटी हुई अदरक
- 2 हरा धनिया
- 2 चम्मच तेल
- स्वादानुसार नमक
Method
पालक को धोकर छोटे-छोटे पीसेस में काट लें. ध्यान रहे कि पालक बिल्कुल बारीककटी हुई होनी चाहिए. इसके बाद पनीर को भी कद्दूकस कर लें.
एक बॉउल में बारीक कटी हुई पालक और कद्दूकस की हुई पनीर लें. अब इसमें लालमिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अदरक, हरा धनिया, हरी मिर्च, चावल, बेसन, अजवाइन, तेलऔर नमक डालकर मिक्स कर लें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं. ध्यान रहे कि मिक्सचर ज्यादा पतला नहींहोना चाहिए. अब थोड़ा सा मिक्सचर लेकर गोल घुमाते हुए पकौड़े बना लें.
ऑयल फ्री पकौड़े बनाने के लिए आप एयर फ्रायर की मदद ले सकते हैं. ऐसे मेंपकौड़े रखने से पहले एयर फ्रायर को 5 मिनट तक 180 डिग्री पर हीट कर लें.
अब एयर फ्रायर में तेल लगाकर पकौड़ों को स्टोर करें और इसे 10 मिनट तक पकनेके लिए छोड़ दें.
बस आपके गर्मा गर्म और क्रिस्पी पालक पनीर पकौड़े तैयार हैं. अब इसे हरीचटनी या टोमैटो केचअप के साथ नाश्ते में सर्व करें.






