- Prep
- 7 min
- Cook
- 13 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai, South Indian
- Course
- Breakfast, Lunch
मसाला उत्तपम रेसिपी: मसाला उत्तपम को इन दिनों बहुत पसंद किया जा रहा है, ये एक प्रकार का उत्तपम ही है। उत्तपम एक दक्षिण भारतीय डिश है। ये बात तो सभी जानते ही है ये बच्चों को उनके टिफिन बॉक्स में देने के लिए एक बेहतर रेसिपी है। बहुत- से लोग इस मसाला उत्तपम को अपने रविवार के मेनू में अधिकतर शामिल करते है। पर इसे रविवार के अलावा बाकी दिनों में बनाना भी बहुत आसान है। मसाला उत्तपम का टेस्ट बहुत ही स्वादिष्ट होता है।

लेकिन, अगर आपको घर पर ही मसाला उत्तपम बनाना नहीं आता है। तो फिक्र की कोई बात नहीं है। आज हम आपको अपने इस लेख के जरिए होटल जैसा मसाला उत्तपम घर पर ही बनाने की रेसिपी बताएंगे।
Ingredients
- 5 - 6 आलू
- 1 छोटा चम्मच सरसों के दाने
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 8- 0 करी पत्ते
- 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
- 1 प्याज
- 2- लहसुन की कलियां
- 2- हरी मिर्च
- 1/ छोटा चम्मच हींग
- 1/ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/ छोटा चम्मच नमक
Method
सबसे पहले आपको चावल और दाल को एक साथ मिलाकर 2-3 घंटे के लिए भिगो कर रख देना है। जब चावल और दाल दोनों फूल जाए उसके बाद इसे मिक्सर में पीस लेना है।
उसके बाद फरमेंट होने के लिए आपको इसे 7-8 घंटे के लिए छोड़ देना है। घोल में नमक डालना हैं।
एक नॉन स्टिक तवा गरम करके उसमें 1 छोटा चम्मच तेल डालकर गैस धीमी कर देनी है। 2 चमच बैटर डालकर थोड़ा मोटा फैला कर, ऊपर से प्याज, टमाटर, हरा धनिया, हरी मिर्च डाल दें।
उत्तपम के चारों ओर सांबर मसाला छिड़कें और धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक भून लें।
अंत में गरम- गरम मसाला उत्तपम को सांबर या चटनी के साथ सभी को परोस दें।






