- Prep
- 20 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner
पुलाव भारतीय खाने का स्वाद बढ़ाने वाली एक महत्वपूर्ण फूड डिश है. पुलाव कई तरह से बनाए जाते हैं जैसे की शाही पुलाव, जीरा पुलाव, पनीर पुलाव लेकिन आज लोगों को उतने ही सरल सा पसंद हैं मटर पुलाव!
खाने में पुलाव को पसंद करने वालों की हमारे यहां कमी नहीं है. यही वजह है कि पुलाव भारतीय खाने का एक महत्वपूर्ण फूड आइटम है. पार्टी हो या फंक्शन पुलाव आपको जरूर मिल जाएगा. घर पर भी लोग अक्सर पुलाव बनाकर खाना पसंद करते हैं. पुलाव को पसंद करने की एक बड़ी वजह ये भी है कि इसे कई तरह से बनाया जाता है. पनीर पुलाव, जीरा पुलाव, ड्राई फ्रूट्स पुलाव, शाही पुलाव जैसी कई पुलाव की वैराइटीज काफी प्रसिद्ध हैं. पुलाव की एक ऐसी ही फेमस वैराइटी मटर पुलाव बनाने की रेसिपी आज हम आपसे साझा करने जा रहे हैं.मटर पुलाव एक बेहद स्वादिष्ट फूड डिश है और ये आपके खाने का स्वाद काफी बढ़ा देती है. आप इस रेसिपी को लंच या डिनर किसी भी वक्त बनाकर खा सकते हैं. अगर रात में कुछ हल्का खाने का मूड है तो मटर पुलाव एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.
Ingredients
Method
मटर पुलाव बनानेके लिए सबसे पहले चावल को धोकर पानी में भिगो दें. अब आधे घंटे बाद चावल को छानकर पानी अलग कर लें.
कुकर में घी गर्म करें. अब इसमें प्याज डालकर भूनें. वहीं गोल्डन ब्राउन होने के बाद थोड़े से प्याज को निकाल कर प्लेट में रख दें.
इसके बाद कुकर में जीरा, हरी इलायची, दालचीनी, तेज पत्ता और लौंग डालकर रोस्ट करें. 1 मिनट तक भुनने के बाद इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट एड कर दें.
अब 1 मिनट बाद कुकर में मटर और नमक डालें. मटर पकने के बाद कुकर में चावल और मसाले डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें. फिर कुकर में पानी डालकर ढक्कन लगा दें.
चावल पकने के बाद गैस बंद कर दें और 5 मिनट बाद कुकर खोलकर कांटे से चावल को मिक्स करें. बस आपका मटर पुलाव तैयार है.
अब इसे भुने हुए प्याज, हरी धनिया की पत्तियां, काजू और किशमिश से गार्निश करके गर्मा गर्म सर्व करें.






