- Prep
- 20 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 50 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, sweets
- Course
- Dessert, icecream, summer dishes, sweet dish
Mint Kulfi Recipe: गर्मी के मौसम में ठंडी-ठंडी कुल्फी खाने का मजा ही अलग होता है. हालांकि गर्मियों में हाइजीन मेंटेन करने के कारण ज्यादातर लोग बाहर की चीजों को अवॉयड कर देते हैं. ऐसे में अगर आप चाहें तो घर पर मिंट यानी पुदीने की टेस्टी कुल्फी (Mint Kulfi Recipe) बना सकते हैं. जी हां, मलाई कुल्फी और मावा कुल्फी तो आपने कई बार खाई होगी. लेकिन अगर आप चाहें तो इस बार मिंट कुल्फी बनाने की आसान रेसिपी ट्राई करके गर्मियों में डिलिशियस डेजर्ट का लुत्फ उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें – घर पर फटाफट से बनानी है स्वादिष्ट मिठाई, तो जरुर ट्राई करें चॉकलेट पीनट मिठाई की रेसिपी
Ingredients
Method
मिंट कुल्फी बनाने के लिए पुदीने के पत्तों को साफ पानी से धोकर मिक्सर में पीस लें.
इसके बाद पैन में दूध गर्म करें. दूध में उबाल आने के बाद इसमें कंडेस्ड मिल्क एड कर दें.
दूध को 5 मिनट तक पकाने के बाद इसमें इलायची पाउडर, बादाम पाउडर और चीनी मिक्स करें.
इसके बाद दूध को धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं. फिर गैस बंद करके दूध को ठंडा होने दें.
दूध का तापमान नॉर्मल होने के बाद इसे कुल्फी के सांचे में भरें और फ्रिजर में स्टोर कर लें.
अब इसे 4-5 घंटे तक फ्रिजर में सेट होने के लिए छोड़ दें. बस आपकी मिंट कुल्फी तैयार हो जाएगी.






