- Prep
- 15 min
- Serves
- 1
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- coffee, Drinks
Mocha Coffee Recipe – जब भी कॉफी की बात आती है तो सब पॉपुलर कॉफी ब्रांड्स को याद करने लगते हैं। कई ऐसे अमेरिकी ब्रांड्स हैं जिन्होंने भारत में युवाओं के बीच अच्छी पकड़ बनाई है। ऐसे बड़े-बड़े ब्रांड्स कॉफी कितनी भी अच्छी हो, लेकिन एक आम इंसान की जेब पर हमेशा भारी पड़ती है।
अगर आप कॉफी पीने के शौकीन हैं और दिन में एक बार अच्छी, क्रीमी और बढ़िया कॉफी पीने की इच्छा रखते हैं तो इसके लिए बहुत सारे पैसे खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। जी हां, आप महंगे ब्रांड्स की तरह सीमित इंग्रीडिएंट्स में घर पर कॉफी बना सकते हैं। हमें यकीन है यह कॉफी एकदम रेस्तरां जैसी कॉफी की तरह होगी और आपके मूड को रिफ्रेश करने में सफल होगी।
Ingredients
- 2 tsp कॉफी
- 2 tsp चॉकलेट सिरप
- शक्कर जरूरत होने पे
- 2 से 3 tbsp गरम पानी
- ½ कप दूध
- 3 से 4 बर्फ़
Method
जब तक फ्रोथी न हो जाएं - अच्छा खासा झाग ना आ जाएं।
एक कप में कॉफी पाउडर के साथ, गरम पानी और चॉकलेट सिरप डालकर अच्छे से कॉफी बीटर से बीट कर लें। ( जरूरत लगे तो शक्कर डालें )
अब इस में बर्फ डालें, दूध डालें और ऊपर से फिर से चॉकलेट सिरप डालें।
ठंडा ठंडा एंजॉय करें।






