- Prep
- 10 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Drinks, healthy drinks, summer dishes
Mohabbat Ka Sharbat Recipe: राजधानी दिल्ली के फास्ट फूड देशभर में काफी मशहूर हैं. खासकर पुरानी दिल्ली को देश की ट्रेडिशनल डिशों का हब कहा जाता है. ऐसे में दिल्ली की सैर करने वाले लोग यहां के फेमस फास्ट फूड चखना नहीं भूलते हैं. वहीं गर्मियों के दौरान कई लोग मोहब्बत का शरबत (Mohabbat Ka Sharbat Recipe) पीने के लिए पुरानी दिल्ली का रुख करते हैं. हालांकि हम आपको बताने जा रहे हैं घर पर मोहब्बत का शरबत बनाने की रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप घर बैठे दिल्ली के चिल्ड और टेस्टी ड्रिंक का लुत्फ उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें – गर्मियों में त्वचा की डलनेस से हैं परेशान, तो हर सुबह करें इस हेल्दी ड्रिंक का सेवन, चेहरा पर आएगा नेचुरल निखार
Ingredients
- 1 लीटर दूध
- 1 कप रूहअफज़ा
- 200 ग्राम चीनी
- 1 मीडियम साइज तरबूज
- आइस क्यूब्स
Method
दिल्ली स्पेशल मोहब्बत का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले तरबूज के छिलके निकालकर इसे छोटे टुकड़ों में काट लें.
अब बॉउल में आइस क्यूब्स और दूध डालें. फिर इसमें आधा कप रूहअफज़ा एड कर दें.
इसके बाद कटे हुए तरबूज को बॉउल में डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें.
बस आपका मोहब्बत का शरबत तैयार है. इसे सर्व करने के लिए सर्विंग गिलास में आइस क्यूब्स डालें.
फिर इसमें बचा हुआ रूहअफज़ा डालें. अब गिलास में शरबत डालें और इसे तरबूज के टुकड़ों से गार्निश करके सर्व करें.






