मॉनसून ने भारत में दस्तक दे दी है। पूरे देश में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश के कारण गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन बारिश बीमारियों को भी अपने साथ ले आई है। जी है, बारिश के मौसम के साथ-साथ घर में डेंगू, मलेरिया, सर्दी, फ्लू भी दस्तक देते हैं। ऐसे में खास सावधानी रखने की जरुरत होती है। इस मौसम में सेहत के प्रति कोई भी लापरवाही आपके लिए भारी पड़ सकती है। ऐसे में हम आपको आज उन चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें बारिश में सेवन करने से बचना चाहिए।

हरी सब्जियां
बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा हरी सब्जियों के सेवन से बचना चाहिए। दरअसल, हरी सब्जियों में सबसे ज्यादा कीड़े लगते हैं। पत्ता गोभी, साग, फूल गोभी, पालक आदि जैसी हरी सब्जियां नहीं खानी चाहिए। इन्हें खाने से बैक्टीरिया और फंगस इंफेक्शन का खतरा और बढ़ जाता है।

मसालेदार चीजें
बारिश के मौसम में इन्फेक्शन होने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। ऐसे में यदि आप तली और मसालेदार चीजें खाएंगे तो आप इसके जल्दी शिकार हो सकते हैं। ऐसी चीजें खाने से फैट और पित्त बढ़ जाता है तो हानिकारण साबित हो सकता है।

मशरूम
बहुत लोगों को मशरूम खाना पसंद होता है। ये सेहत को फायदा भी पहुंचाता है। लेकिन बारिश के मौसम में मशरूम का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, ये सीधे जमीन में उगता है। इससे इन्फेक्शन का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है।

दही
दही भी बरसात के मौसम में नहीं खाना चाहिए। दरअसल, ये ठंडक भी करता है और इसमें बैक्टीरिया भी होते हैं जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

नॉन-वेज
बारिश के मौसम में नॉन-वेज या सी फ़ूड जैसे मछली या प्रॉन्स नहीं खाना चाहिए। यह पचने में मुश्किल होते हैं और ऐसे में तबीयत बिगड़ सकती है। बारिश के मौसम में इन्हें खाने से फूड प्वाइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है।






